लॉन्च से पहले एक बार फिर सामने आई मोटो जी7 प्लस की लाइव इमेज, क्या रेडमी नोट 7 को दे पाएगा टक्कर

Join Us icon

लेनोवो की मालिकाना हक वाली कंपनी मोटोरोला अपनी नेक्सट-जनरेशन मोटो जी सीरीज़ स्मार्टफोन्स को 7 फरवरी को ब्राजील में होने वाले इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। वहीं, हाल ही में मोटोरोला ने मीडिया इनवाइट भेजकर यह पुष्टि कर दी थी। इसके अलावा मोटोरोला की जी7 सीरीज़़ के अपकमिंग स्मार्टफोन्स से जुड़े कई लीक्स सामने आ रहे हैं।
हाल ही में 91मोबाइल्स ने मोटो जी7 की एक्सक्लूसिव लाइव इमेज जारी की थीं, जिसमें डिवाइस के डिजाइन की पूरी जानकारी सामने आ गई थी। वहीं, अब मोटो जी7 प्लस की नई और ताजा हैंड्सऑन तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को हमें किसी टिप्सटर ने भेजा है, जिसने अपना नाम जाहिर नहीं किया है।

तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि मोटो जी7 प्लस हेंडसेट में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिखाई दे रही है जो कि मोटो के स्मार्टफोन में पहली बार दी जाएगी। वहीं, नीचे की ओर के बेजल थोड़े थिक हैं। बैक पैनल की बात करें तो इसके साइड में 3डी कर्व्ड डिजाइन और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दो सेंसर व डुअल एलईडी फ्लैश के साथ है। फिंगरप्रिंट सेंसर मोटोरोला के लोगो में होगा।


मोटो जी7 प्लस मॉडल को भी स्नैपड्रैगन 660 एसओसी के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, इसी सीरीज़ में आने वाले प्ले और पावर वेरिएंट को स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ पेश किया जाए सकता है। मोटोरोला की इस सीरीज़ में मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन शामिल होंगे। वहीं, कहा जा रहा है कि ब्राजील में प्रदर्शित होने के बाद ये स्मार्टफोन भारत कब तक आएंगे इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here