6.4 इंच डिसप्ले और 4000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Moto G8, जानें क्या है कीमत

Join Us icon

Motorola ने आखिरकार Moto G8 को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी Moto G8 सीरीज के अंदर Moto G8 Plus, Moto G8 Power और Moto G8 Play को लॉन्च कर चुकी है। Moto G7 के अपग्रेड के तौर पर पेश किए गए मोटो जी8 में कई नई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।
Moto G8 की कीमत

Moto G8 फिलहाल मोटोरोला ब्राजील की वेबसाइट पर लिस्ट है। वेबसाइट पर फोन को BLR 1,299 (लगभग 21,000 रुपए) के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, फोन Pearl White और Neon Blue कलर ऑप्शन के साथ आता है। वहीं, Motorola ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि मोटो जी8 को जल्द ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और लेटिन अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Moto G8 में 6.4-इंच मैक्स विजन एचडी+ (720×1,560 पिक्सल) डिसप्ल दी गई है जो कि 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। वहीं, फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
moto-g8
वहीं, फोटोग्राफी के लिए Moto G8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 16-मेगापिक्सल मेन कैमरा f/1.7 अपर्चर वाला है। इसके असाथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Moto G8 में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन के साथ 10W चार्जर आता है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, एजीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल और Galileo ऑप्शन है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here