4000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G8 Plus, FCC पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

काफी दिनों इंटरनेट पर मोटो जी8 सीरीज़ को लेकर चर्चा चल रही है। सबसे पहले इंटरनेट पर कथित मोटो जी8 हैंडसेट की तस्वीरें सामने आई थीं। इसके बाद अब Moto G8 Play के बारे में जानकारी लीक हुई। वहीं, अब इस सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाले G8 Plus की जानकारी सामने आई है। दरअसल, Moto G8 Plus को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

इस लिस्टिंग में फोन की कुछ जानकारी भी सामने आई है। वहीं, पिछले हफ्ते XDA Developers ने अपकमिंग Moto G स्मार्टफोन की जानकारी दी थी, जिसमें फोन XT2019-1 और XT2019-2 मॉडल नंबर के साथ बताए गए थे। वहीं, अब XT2019-1 मॉडल को FCC पर लिस्ट किया गया है। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ सामने आया Moto G8 Play

FCC लिस्टिंग के अनुसार Motorola XT2019-1 में 158.35 x 75.83mm और 163.39mm डिसप्ले डायग्नोल होगा। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.43-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले होगा। इसके अलावा लिस्टिंग में यह बात सामने आई है कि अपकमिंग Moto G फोन में phone 4000mAh की बैटरी होगी। इसी तरह की बैटरी क्षमता Moto G7 सीरीज में दी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि Moto G8 और G8 Plus को टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाए।

इसके अलावा इस सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाले Moto G8 Play के बारे में जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक Moto G8 Play को विभिन्न बाजारों में XT2015-2, XT2016-1 और XT2016-2 मॉडल नंबर के साथ उतारा जाएगा।

Moto G8 Play को लेकर रिपोर्ट में बताया गया था कि यह फोन 157.6mm x 75.4mm डायमेंशन वाला होगा जिसे कंपनी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश करेगी। Moto G8 Play की स्क्रीन रेज्ल्यूशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट में बताया गया था कि यह डिवाइस 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन पर पेश किया जाएगा यानि फोन में एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी।

Moto G8 Play को एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीडियाटेक चिपसेट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में मीडियाटेक हेलीयो पी60 या ​हेलीयो पी70 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में यह डिवाईस 3जीबी और 4जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है जिनमें 32जीबी इंटरनल स्टोरेज और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here