
लेनोवो की ओनरशिप वाली कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr को ग्लोबल मंच पर लॉन्च किया था। वहीं, आज इस डिवाइस के इंडिया लॉन्च से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी ने मीडिया इनवाइट जारी कर बताया है कि फोन 16 मार्च को भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। इस फोन की टक्कर सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप से होगी जो कि पहले ही इंडिया में आ चुका है।
बता दें कि Moto Razr को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया था। इस फोन को कंपनी ने $1,500 (लगभग 108,000 रुपए) में यूएस में लॉन्च किया था। हालांकि, भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
डिजाइन
डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक यह Moto Razr V3i जैसा ही है। इसमें मोटा चिन और एक हिंज देखने को मिल सकता है। अगर बात करें डिजाइन की तो सामने आए फोटो में डिवाइस के वॉल्यूम बटन और पावर बटन इसके ऊपरी हिस्से पर दिख रहे हैं। फोन में एक फोल्डिंग डिसप्ले दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
नए Moto Razr को बंद करने पर 2.7-इंच की gOLED डिसप्ले मिलेगी, जिसमें 600×800 पिक्सल रेजोल्यूशन और 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसके अलावा फोन के ओपन होने पर 6.2-इंच फोल्डेबल pOLED डिसप्ले मिलेगी, जिसमें 2142×876 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है।
मोटोरोला रेज़र 2019 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में 2150 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बाहर 16-मेगापिक्सल प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के समय काम आएगा। Moto Razr में आपको 3.5-mm हेडफोन जैक देखने को नहीं मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट ऑडियो के लिए है।


















