
लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने आज अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को चार नये मोटो मोड्स के साथ पेश किया गया है। यह फोन फिलहाल अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया है, जिसके जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। आईये नज़र डालते है मोटो के इस नए स्मार्टफोन पर।
6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस मीडनाईट ब्लैक कलर वेरिएंट
इस फोन में 1080पिक्सल वाली 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है।

मोटो ज़ेड2 प्ले के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसके रियर पैनल पर जहां डुअल एलईडी फ्लैश के साथ लेज़र आॅटो फोकस वाला 12-मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है जो यूजर्स को आर्कषक फिल्टर्स के साथ बेहतरीन सेल्फी प्रदान करता है।

4जी सपोर्ट के साथ ही यह फोन वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व डुअल सिम सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ जेबीएल सांउडबूस्ट 2, मोटो टर्बोपावर पैक, मोटो स्टाईल शेल्स और मोटो गेमपैड जैसे 4 नये मोड्स भी पेश किए गए है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो के इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
इंडियन क्रिकेट टीम को चीयर करने ओपो एफ3 ने नए रंग-रूप में आया सामनें
कंपनी की ओर से इसे लुनार ग्रे, निंबस ब्लू और फाईन गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 32,100 तकरीबन रुपये है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इस फोन को इसी कीमत के करीब लॉन्च किया जा सकता है।





















