
सैमसंग का सबसे लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को भारत में 18 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के एक माह के भीतर ही इन दोनों फोन की 1,50,000 से ज्यादा यूनिट बुक की गई। वहीं अब सैमसंग लवर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हुए कंपनी की ओर से गैलेक्सी एस8 प्लस का 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ यू यूरेका ब्लैक भारत में लॉन्च, रेडमी नोट4 को देगा टक्कर
इन्फिनिटी डिसप्ले के दम पर विश्वभर के टॉप स्मार्टफोन्स में शामिल सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस का नया वर्ज़न भारत में दस्तक दे चुका है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी एस8 प्लस को न सिर्फ 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस किया है बल्कि फोन की लुक को भी आर्कषक बनाते हुए इसे मीडनाईट ब्लैक कलर में भी पेश किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस का 128जीबी वेरिएंट 2 जून यानि कल से ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट तथा सैमसंग ई-स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं आॅफलाईन माध्यम अन्य रिटेल स्टोर्स से इस फोन की खरीदारी आगामी 9 जून से की जा सकेगी।
इंडियन क्रिकेट टीम को चीयर करने ओपो एफ3 ने नए रंग-रूप में आया सामनें
सैमसंग की ओर से गैलेक्सी एस8 प्लस के इस नए वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये रखी गई है। बेहरतीन फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फोन की खरीद पर कंपनी की ओर से वॉयरलैस चार्जर भी मुफ्त में दिया जा रहा है। सैमसंग के इस धाकड़ फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स की जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें :
सैमसंग गैलेक्सी एस8


















