48MP वाला Moto Z4 लॉन्च से पहले अमेजन पर हुआ लिस्ट, जानें क्या है कीमत

Join Us icon

Lenovo की मालिकाना हक वाली कंपनी Motorola के Moto Z4 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। कुछ समय पहले 91मोबाइल्स ने मोटो ज़ेड4 की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज जारी की थीं, जिसमें फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया था। वहीं, अब Moto Z4 को कंपनी द्वारा बिना ऑफिशियल लॉन्च के अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है।

अमेजन.कॉम के पेज पर हैंडसेट की सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत सामने आ गई हैं। वहीं एक रेडिट यूजर स्मार्टफोन को खरीद पाने में सफल रहा। रेडिट यूजर ने अमेजन से खरीदे इस फोन की अनबॉक्सिंग कर वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। वहीं, फोन से क्लिक की गई तस्वीरों को भी शेयर किया। इसे भी पढ़ें: Motorola One Pro और One Action आए सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगी दमदार बिल्ड क्वॉलिटी

Android Authority नाम की वेबसाइट के अनुसार फोन की दो लिस्टिंग हैं। इसमें से पहले वाले की कीमत $499 (लगभग 34,729 रुपए) जो कि अमेजन एक्सक्लूसिव एडिशऩ एलेक्सा असिस्टेंट के साथ होगा। वहीं, दूसरा अनलॉक्ड मॉडल फ्री 360-डिग्री मोटो मोड के साथ लिस्ट है, जिसकी कीमत भी $499 (लगभग 34,729 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: पंच-होल डिस्प्ले और 48एमपी कैमरे के साथ आया Motorola One Vision

अगर बात करें Motorola Moto Z4 की तो इसमें ओएलईडी फुलविजन 6.4-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। वहीं, फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिट सेंसर है जो कि फोन को ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25-मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। वहीं, रियर पर सिंगल 48-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Moto Z4 में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट टर्बोपावर को यूएसबी-सी की मदद से सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here