20,000 रुपये तक Motorola 5G मोबाइल, प्राइस लिस्ट और फीचर्स

Join Us icon

मोटोरोला ब्रांड के फोन भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसकी एक वजह शानदार डिजाइन, साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी है। अगर आप 20,000 रुपये तक की रेंज में Motorola 5G फोन की तलाश कर रहे हैं, तो इस प्राइस में आपको Motorola Edge 50 Fusion, Moto G85, Moto G64 256GB और Moto G54 256GB आदि मिल जाएंगे। ये फोन बेहतर कनेक्टिविटी, अच्छा कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। आइए, जानते हैं मोटोरोला के 20,000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले फोन के फीचर्स और प्राइस लिस्टः

Motorola 5G फोन ₹20,000 के अंदर (2025)

स्मार्टफोनप्राइस
Motorola Edge 50 Fusion 5G18,999 रुपये (8GB+128GB)
Moto G85 5G16,999 रुपये (8GB+128GB)
Moto G64 5G15,999 रुपये (8GB+256GB)
Moto G54 5G16,999 रुपये (12GB+256GB)

 * यह प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है। इसकी कीमत घट और बढ़ सकती है। 

Motorola Edge 50 Fusion

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन (Motorola Edge 50 Fusion) 20,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाला स्टाइलिश मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच P-OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके अन्य फीचर को देखें, तो इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 5000mAh बैटरी और 68W टर्बो पावर चार्जिंग की सुविधा मिल जाती है।

Motorola Edge 50 Fusion

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) P-OLED, 1080×2400 px (FHD+), 144Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, Hello UI
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz क्वाड कोर + 1.95 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (8x डिजिटल जूम) + 13MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, 4K @30fps
  • बैटरी: 5000mAh, 68W टर्बो पावर चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP68 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • हल्का और स्लिम डिजाइन।
  • 144Hz P-OLED डिस्प्ले स्मूथ और वाइब्रेंट विजुअल्स देता है।
  • 68W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh बैटरी लंबे उपयोग के लिए आदर्श।
  • Hello UI साफ और ब्लोटवेयर-फ्री अनुभव देता है।

क्यों न खरीदें

  • इस प्राइस रेंज में अन्य ब्रांड्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा।
  • सेल्फी कैमरा में कभी-कभी बग्स।

Moto G85

20,000 से कम की बजट में कंपनी के पास मोटो जी85 (Moto G85) भी है, जो आकर्षक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। इसके प्राइस की बात करें, तो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट लिपकार्ट पर 16,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन में 6.67 इंच कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 5000mAh बैटरी और 33W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट है।

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) P-OLED (कर्व्ड), 1080×2400 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, Hello UI
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3, ऑक्टा-कोर (2.3 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5000mAh, 33W टर्बो चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), IP54 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • शानदार कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन।
  • कैमरा सेटअप डेलाइट में अच्छा परफॉर्म करता है।
  • 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज।

क्यों न खरीदें

  • IP54 रेटिंग अन्य मॉडल्स की तुलना में कमजोर।
  • प्रोसेसर परफॉर्मेंस में और सुधार की गुंजाइश।

Moto G64

मोटोरोला के पास इसी प्राइस रेंज में Moto G64 का हायर वैरियंट भी आता है। बताते चलें कि यह भी 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल्स देता है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर और 8GB/12GB रैम दी गई है, वहीं 6000mAh बैटरी 33W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Moto G64

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.5 इंच (16.51 cm) IPS LCD, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7025, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (8x डिजिटल जूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • बैटरी: 6000mAh, 33W टर्बो चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), IP54 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos

क्यों खरीदें

  • 6000mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श।
  • मिनिमल डिजाइन और साफ सॉफ्टवेयर अनुभव।
  • Dolby Atmos के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स।

क्यों न खरीदें

  • IPS LCD डिस्प्ले P-OLED की तुलना में कम वाइब्रेंट।
  • 33W चार्जिंग स्पीड प्रतिस्पर्धियों से धीमी।
  • सीमित OS अपडेट सपोर्ट।

Moto G54

Moto G54 किफायती 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम दी गई है, वहीं 6000mAh बैटरी 30W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.5 इंच (16.51 cm) IPS LCD, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v13
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7020, ऑक्टा-कोर (2.2 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (8x डिजिटल जूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, Full HD @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • बैटरी: 6000mAh, 30W टर्बो चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), IP54 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • 6000mAh बैटरी और स्टीरियो स्पीकर्स शानदार मल्टीमीडिया अनुभव देते हैं।
  • कैमरा सेटअप डेलाइट में अच्छा परफॉर्म करता है।
  • 1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज।

क्यों न खरीदें

  • 30W चार्जिंग स्पीड अन्य मॉडल्स की तुलना में धीमी।
  • केवल एक मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here