
Motorola को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिनका कोडनेम Motorola Capri और Motorola Capri Plus है। लीक में इन दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थी। वहीं अब इनमें से ही एक स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है जहां फोन की नई डिटेल्स का खुलासा हुआ है। नई लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला अपने नए मोबाइल फोंस को अब जल्द ही टेक मंच पर पेश कर देगी।
Motorola Capri को अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी और सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट TUV Rheinland पर स्पाॅट किया गया है। एफसीसी पर यह फोन Motorola XT2127-1 और Motorola XT2127-2 माॅडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। वहीं दूसरे सर्टिफिकेशन में बैटरी कैपेसिटी 4,850एमएएच रेटेड दिखाई गई है जो ईशारी करती है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ लाॅन्च किया जाएगा। वहीं साथ ही Motorola Capri में 10वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की बात भी लिस्टिंग में सामने आई है।
ये डिटेल्स हुई हैं लीक
हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि मोटोरोला कैप्री और कैपरी प्लस (या कैप्रीप) नाम के दो बजट फोन पर काम कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि डुअल-सिम मोटोरोला कैप्री में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ एचडी + (720×1,600 पिक्सल) डिसप्ले दी जा सकती है। इसके अलावा इसे स्नैपड्रैगन 460 SoC और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। XT2127 मॉडल को लेकर Motorola Capri होने का अनुमान लगाया गया है। यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A32 होगा ब्रांड का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा लाॅन्च
फोन में 48-मेगापिक्सेल “s5kgm1st” प्राइमरी सेंसर, एक 2-मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर (ov02b1b), 2-मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर (gc02m1) और 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर (s5k4h7) दिया जा सकता है। फोन में एनएफसी सपोर्ट आने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही फोन के फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
मोटोरोला कैप्री प्लस में HD + रिजोल्यूशन के साथ 90Hz डिसप्ले होने की उम्मीद है। यह मॉडल 4GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ आ सकता है। फ़ोटो और वीडियो के लिए इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी (OV64B) सेंसर, ओम्नीविज़न (ov02b1b) से 2-मेगापिक्सल लेंस, सैमसंग (s5k3l6) का एक 13-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में, 13-मेगापिक्सल (s5k4h7) सेल्फी शूटर हो सकता है।






















