लॉन्च से पहले जानें Motorola Defy (2021) के बारे में सबकुछ, 5000mAh और 48MP कैमरे से होगा लैस

Join Us icon

Motorola Defy स्मार्टफोन कथित रूप से जल्द ही रिलॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने साल 2012 में Defy XT और Defy Mini स्मार्टफोन पेश किए थे। इस सीरीज के स्मार्टफोन को अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट और वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिसमें गूगल प्ले कॉन्सोल और गीकबेंच लिस्टिंग शामिल है। हालांकि, मोटोरोला ने अभी तक अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिलीज से पहले टेक वेबसाइट MySmartPrice आपके लिए मोटोरोला के आने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लेकर की जानकारी दी है।

वेबसाइट माएस्मार्टप्राइस पर टिप्सटर सुधांशु ने डिवाइस की पूरी स्पेसिफिकेशन की शीट है। टिपस्टर ने मोटो स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडरर्स भी शेयर किए हैं। आइए लॉन्च से पहले Motorola Defy के डिज़ाइन रेंडरर्स, स्पेसिफिकेशंस और अन्य फीचर्स पर एक नज़र डालते हैं।

moto-defy-2021

Motorola Defy का प्राइस

टिपस्टर सुधांशु के मुताबिक स्मार्टफोन को 4GB + 64GB वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसे यूरोप में €269 में लॉन्च किया जाएगा, जो लगभग 23,900 रुपए है। यह डिवाइस ग्रीन और ब्लैक कलर में आएगा।

Motorola Defy 2021

Motorola Defy बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। टिप्सटर सुधांशु ने विशेष रूप से MySmartPrice के साथ डिवाइस की पूरी स्पेक्स शीट साझा की है। टिपस्टर ने बताया है कि यह बजट स्मार्टफोन होगा जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC से लैस होगा। इसमें 720 x 1600 रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी होगा। इसके अलावा डिज़ाइन रेंडरर्स से पता चलता है कि थोड़े मोटे बेजल्स से घिरे डिस्प्ले में ऊपर की तरफ वाटर-ड्रॉप नॉच होगा। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। इसे भी पढ़े: Motorola का नया दांव, लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Motorola Moto G Stylus

motorola-defy

बताया जा रहा है कि डिवाइस एक IP68-सर्टिफाइड वाटर और डस्ट-प्रूफ डिजाइन से लैस होगा। इसके अलावा इसमें रियर पर बिल्कुल सेंटर में एक आयताकार मॉड्यूल के साथ एक बनावट वाला बैक कैमरा मॉड्यूल होगा। इस ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में एलईडी फ्लैश भी कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगी।

डिवाइस के ऊपरी किनारे में 3.5 मिमी हेडफोन जैक होगा, जबकि स्पीकर ग्रिल नीचे किनारे पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बराबर में स्थित है। दाहिने किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन होंगे। इसके अलावा फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। इसका माप 170 x 78 x 11 मिमी और वजन 200 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: Apple iOS 15 लॉन्च, देखें इसके टॉप फीचर्स और जानें कैसे iPhones फिर बने सबसे स्मार्ट और एडवांस

दूसरी ओर टिप्सटर इवान ब्लास ने आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन की और तस्वीरें भी अपलोड की हैं। टिपस्टर ने आगे खुलासा किया कि डिवाइस 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here