
Motorola ने दो दिन पहले ही बताया था कि वह इंडिया में अपनी लेटेस्ट ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी की इस सीरीज़ की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Motorola Edge 20 Series आने वाली 17 अगस्त को भारत में ऑफिशियल कर दी जाएगी। ग्लोबल मार्केट में जहां इस सीरीज़ के तहत Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite लॉन्च किए गए थे, वहीं भारत में Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion लॉन्च होंगे।
मोटोरोला इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा कर दी है कि Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे। ट्वीट के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी मोटोरोला ऐज़ 20 का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन इसी साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में Motorola Edge 20 Lite नाम से लॉन्च हुआ फोन ही इंडिया में Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ आएगा।
Breathe life into your content with a 25% larger color range in the all-new #motorolaedge20fusion! Its 90Hz HDR10+ AMOLED Display ensures fluid usage, each time. #FindYourEdge by heading to @Flipkart on 17th Aug, 12 PM. See you there! https://t.co/oSDyeF2YEH pic.twitter.com/A9wzRFPSqt
— Motorola India (@motorolaindia) August 10, 2021
Motorola Edge 20 की स्पेसिफिकेशन्स
ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला ऐज़ 20 को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में 10-bit colour, DCI-P3 color gamut, HDR10+ जैसे फीचर्स मौजूद है।
मोटोरोला ऐज़ 20 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस के साथ बाजार में उतारा है जिसके साथ 2 साल की एंडरॉयड रेडी अपडेट भी दी गई है। एंडरॉयड का कोई भी नया वर्ज़न रोल आउट होते ही इस मोटोरोला फोन को मिल जाएगा। वहीं Edge 20 में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। ग्राफिक्स के लिए Edge 20 एड्रेनो 642एल जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 20 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल विद् मैक्रो मोड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। यह फोन 3x optical और 30X digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
3.5जैक, 5G SA/NSA और Dual 4G VoLTE समेत सिक्योरिटी के लिए Motorola Edge 20 में जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से फोन के 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W TurboPower fast charging तकनीक से लैस किया गया है।





















