
Motorola आने वाली 17 अगस्त को इंडिया में अपनी लेटेस्ट ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को लेकर आ रही है। सीरीज़ के तहत भारतीय बाजार में Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion लॉन्च किए जाएंगे। ऐज़ 20 फ्यूज़न इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुए Motorola Edge 20 Lite का ही इंडियन मॉडल होगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिये जहां कंपनी इन फोंस की स्पेसिफिकेशन्स को लगातार टीज़ कर रही है वहीं एक नए लीक में लॉन्च से पहले ही मोटोरोला ऐज़ 20 और ऐज़ 20 फ्यूज़न की भारतीय कीमत भी सामने आ गई है।
Motorola Edge 20 Fusion का प्राइस
मोटोरोला ऐज़ 20 फ़्यूजन को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। बेस वेरिएंट में जहां 6GB RAM के साथ 128GB Storage दी जाएगी, वहीं बड़ा वेरिएंट 8GB रैम मैमोरी के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन के 6GB RAM वेरिएंट का दाम लीक में 21,499 बताया गया है तथा 8GB RAM वेरिएंट की कीमत 23,999 बताई गई है।

Motorola Edge 20 Price in India
मोटोरोला जहां आने वाली 17 अगस्त को अपने नए स्मार्टफोन ऑफिशियली लॉन्च करने वाली है वहीं बाजार में आने से पहले ही इन फोंस की कीमत को ट्विटर पर गैजेट्सडाटा अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। ट्वीट की मानें तो मोटोरोला ऐज़ 20 इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जो 8GB RAM के साथ 128GB Storage सपोर्ट करेगा। लीक में इस फोन का प्राइस 29,999 रुपये बताया गया है। यह भी पढ़ें : डिसप्ले खराबी पर 28,500 और मदरबोर्ड बिगड़ने पर लगेगी 41000 रुपये की चपत, देखें किस फोन की है यह रिपेयर कॉस्ट
Motorola Edge 20 की स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ऐज़ 20 की बात करें तो यह फोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन में एंडरॉयड 11 ओएस के साथ 2 साल की एंडरॉयड रेडी अपडेट भी दी गई है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 20 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल विद् मैक्रो मोड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। यह फोन 3x optical और 30X digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
3.5जैक, 5G SA/NSA और Dual 4G VoLTE समेत सिक्योरिटी के लिए Motorola Edge 20 में जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से फोन के 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W TurboPower fast charging तकनीक से लैस किया गया है।























