Motorola Edge 30 स्मार्टफोन की भारत में कीमत और बैंक ऑफर हुए लीक, मोटोरोला के फोन में मिलेगा 2000 रुपये का डिस्काउंट

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन को ऑफर के साथ 25,999 रुपये की इफैक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

Join Us icon

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन भारत में 12 मई को लॉन्च होना है। Motorola का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग, 50MP प्राइमरी कैमरा और Android 12 OS के साथ लॉन्च किया गया है। मोटोरोला एज 30 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले से मालूम है। अब इस स्मार्टफोन की इंडिया कीमत और बैंक ऑफर भी लीक हो गए हैं।

Motorola Edge 30 की भारत में कीमत और बैंक ऑफर

टिपस्टर अभिषेक यादव ने Motorola Edge 30 स्मार्टफोन की इंडिया प्राइस और बैंक ऑफर के डिटेल शेयर किए हैं। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भारत में 27,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Motorola Edge 30 स्मार्टफोन पर कंपनी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर कर रही है। मोटोरोला का यह फोन ऑफर के साथ 25,999 रुपये की इफैक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इस फोन के रैम और स्टोरेज को लेकर जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि मोटोरोला का यह फोन 8GB RAM और 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

Motorola Edge 30 स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। मोटोरोला के फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU दिया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MyUX कस्टम स्किन पर रन करता है।

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में 4020mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C port, और NFC दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में इन डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फ़ोन में USB Type-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Nokia कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, दमदार 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Nokia N73 लॉन्च कर मार्केट में मचाएगा तहलका

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसका अपर्चर f/1.88 है और यह OIS सपोर्ट करता है। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड यूनिट 2.5cm मैक्रो ऑप्शन और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस पोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo X80 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 4700mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here