4000 रुपये सस्ता सेल हो रहा Motorola Edge 50 Fusion, जानें पूरी डील

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Edge 50 Fusion पर 4,000 रुपये की छूट पर मिल रही है।
  • यह मोबाइल फोन Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • इसमें 144Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा है।

अगर आप एक परफॉर्मेंस और स्टाइल से भरपूर स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Motorola Edge 50 Fusion आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि फोन अब Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 4,000 रुपये की बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को Full HD+ pOLED डिस्प्ले, 12GB + 256GB तक स्टोरेज, 5000mAh की बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं। आइए, आगे फुल डील जानते हैं।

Motorola Edge 50 Fusion डिस्काउंट और कहां से खरीदें

Motorola Edge 50 Fusion 5G स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इन दोनों मॉडल्स पर फिलहाल 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप नीचे टेबल में कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

वैरियंटलॉन्च प्राइसछूट डील प्राइस
8GB + 128GB22,999 रुपये4,000 रुपये18,999 रुपये
12GB + 256GB24,999 रुपये4,000 रुपये20,999 रुपये

अगर आप मोबाइल को खरीदना चाहते हैं तो यह फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर मिल जाएगा। यही नहीं फ्लिपकार्ट पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट और कैशबैक ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे डिवाइस की कीमत और भी कम हो सकती है।

फ्लिपकार्ट लिंक

Motorola Edge 50 Fusion

क्या आपको यह डील लेनी चाहिए?

अगर आप 20,000 रुपये से कम में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा क्वालिटी हो, तो Motorola Edge 50 Fusion एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है। खासकर इसका 144Hz डिस्प्ले, Sony कैमरा सेंसर और Snapdragon 7s Gen 2 चिप इसे बाकी फोंस से अलग बनाता है।

Motorola Edge 50 Fusion स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच की Full HD+ pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन और पंच-होल डिजाइन है।
  • प्रोसेसर: Motorola Edge 50 Fusion में 4nm पर आधारित Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो Adreno 710 GPU के साथ आता है।
  • कैमरा: फोन में 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 13MP अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस मिलता है। जबकि फ्रंट में हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32MP कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी: फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 14 आधारित MyUX इंटरफेस पर काम करता है।
  • अन्य: डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स हैं।

*नोट: यह डील इस लेख के प्रकाशित होने के समय लाइव थी। हालांकि, इसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बदला जा सकता है।


Motorola Edge 50 Fusion Price
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here