Motorola Edge 60 हुआ ग्लोबली लॉन्च, दमदार डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स के साथ है 50MP सेल्फी कैमरा

Join Us icon

Motorola ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Edge 60 लॉन्च कर दिया है, जो फ्लैगशिप लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस भी लेकर आया है। इसमें 6.67-इंच का 1.5K pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 4500 निट्स ब्राइटनेस और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर जैसे कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, IP69 और MIL-STD-810H जैसी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरबिलिटी इसे सेगमेंट में अलग पहचान देती है।

Motorola Edge 60 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 1.5K pOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300 Extreme
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,200mAh Battery
  • 68W TurboPower

शानदार डिस्प्ले और दमदार बिल्ड क्वालिटी

Motorola Edge 60 में 6.67-इंच का 1.5के पीओएलइडी क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई से प्रोटेक्टेड है, जिससे स्क्रीन की मजबूती और भी बढ़ जाती है।

फोन को कंपनी ने IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है, जिससे यह डस्ट, वॉटर और सैंड जैसे एलिमेंट्स से पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी यह फोन हाई टेम्परेचर, ह्यूमिडिटी और 1.5 मीटर तक गिरने के झटकों को झेल सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz तक की स्पीड के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में आता है, साथ ही 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स भी उपलब्ध हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट शूटर

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 700C है, जिसमें OIS सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है, जो 30x Super Zoom तक की क्षमता रखता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार डिटेल्स कैप्चर करता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Motorola Edge 60 में 5,200एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 68वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC, और USB Type-C जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट भी है।

Motorola Edge 60 कीमत

मोटोरोला ऐज 60 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में तीन यूनिक Pantone कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इनमें Gibraltar Sea (नायलॉन जैसा फिनिश), Shamrock (लेदर जैसा फिनिश) और Plum Perfect (सैंडपेपर जैसा फिनिश) शामिल है। इस फोन की कीमत GBP 379.99 (लगभग ₹43,175) रखी गई है, जो इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here