
अगर आप ₹30,000 के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में आपको प्रीमियम अनुभव दे तो Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। 30 अप्रैल 2025 को लॉन्च हुआ यह डिवाइस हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है, जिसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और MTD 8350 Extreme प्रोसेसर शामिल है। हालांकि, हर फोन की तरह इसमें भी कुछ कमियां हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस आर्टिकल में हम आपको इस डिवाइस की तीन प्रमुख खूबियों के साथ ही इसकी दो कमियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Motorola Edge 60 Pro के स्पेसिफिकेशन
| कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| प्रोसेसर | MTD 8350 Extreme |
| RAM / स्टोरेज | 12GB LPDDR5X / 256GB UFS 4.0 |
| डिस्प्ले | 6.7″ P-OLED, 120Hz, 1220x2712px |
| बैटरी | 6000mAh, 90W चार्जिंग |
| OS | Hello UI (Android 15) |
| Antutu स्कोर | 14,40,382 |
| Geekbench स्कोर | 1478 (सिंगल), 4759 (मल्टी) |
| चार्जिंग टाइम | 60 मिनट (20% से 100%) |
| IP रेटिंग | IP68, IP69 |
Motorola Edge 60 Pro की 3 बड़ी खूबियां
1. टॉप-लेवल परफॉर्मेंस (गेमिंग से लेकर AI तक सब कुछ)
फोन में MTD 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसका Antutu स्कोर 14.4 लाख से भी अधिक है, जो कि इस प्राइस रेंज में शानदार है। इसके अलावा Geekbench मल्टी-कोर स्कोर 4759 और AI बेंचमार्क स्कोर 4420 है, जो दर्शाता है कि यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड एप्लिकेशन में भी अच्छी परफॉर्म करता है।
वहीं, Call of Duty जैसे हाई-एंड गेम्स को ‘Very High’ ग्राफिक्स और ‘Ultra’ FPS पर हैंडल करना इसकी मजबूती को दिखाता है।
2. दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आपको एक दिन से ज्यादा का बैकअप आसानी से दे सकती है। हमारे द्वारा किए गए PCMark बैटरी टेस्ट में यह फोन 8 घंटे 27 मिनट तक चला, जो कि शानदार है। साथ ही, 90W की फास्ट चार्जिंग की मदद से यह डिवाइस महज 60 मिनट में 20 से 100% चार्ज हो जाता है।
3. ब्राइट और कलरफुल OLED डिस्प्ले
फोन में 6.7 इंच की P-OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1220 x 2712 पिक्सल के रिजोल्यूशन के साथ आती है। इसका 100% DCI-P3 कलर गामट और HDR सपोर्ट इसे विजुअली शानदार बनाता है। मैनुअल ब्राइटनेस 652 निट्स और HDR ब्राइटनेस 860 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर व्यूइंग भी बेहतर रहती है।

Motorola Edge 60 Pro की 2 कमियां
1. वायरलेस चार्जिंग स्पीड (सिर्फ 15W)
फोन में 90W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग है, वहीं वायरलेस चार्जिंग सिर्फ 15W की है। हालांकि, यह स्पीड आज के फ्लैगशिप ट्रेंड्स के मुकाबले थोड़ी धीमी मानी जाएगी, खासकर उन यूजर्स के लिए जो वायरलेस चार्जिंग को रेगुलरली इस्तेमाल करते हैं।
2. डिस्प्ले की ऑटो ब्राइटनेस और गेमिंग में हीटिंग
हालांकि फोन की डिस्प्ले काफी ब्राइट है, लेकिन ऑटो ब्राइटनेस मोड में सिर्फ 273 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जो kf कुछ यूजर्स को कम लग सकती है। साथ ही, Call of Duty जैसे गेम्स खेलने पर फोन का टेंपरेचर 7.2 डिग्री तक बढ़ जाता है, जो लम्बे गेमिंग सेशन में गर्म महसूस हो सकता है।
निष्कर्ष
मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो हाई परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिस्प्ले की तलाश में हैं। हालांकि, कुछ मामूली कमियों के साथ आता है, लेकिन ₹30,000 की कीमत में इसकी खूबियां इन कमियों पर भारी पड़ती हैं। अगर आप एक ऑलराउंडर डिवाइस की तलाश में हैं, तो यह फोन निश्चित रूप से आपके शॉर्टलिस्ट में होना चाहिए।





















