
हमने हाल ही में एक्सक्लूसिव रूप से Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro की यूरोपियन कीमतें, कलर और मेमोरी विकल्प की जानकारी दी थी। वहीं, अब टेक ब्रैंड Motorola ने कन्फर्म किया है कि Motorola Edge 60 Pro, Motorola Razr 60 Ultra दोनों को इस महीने 24 अप्रैल को होने वाले इवेंट में ग्लोबली पेश किया जाने वाला है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो वनीला Razr 60 को भी इन दोनों डिवाइसेज के साथ ही लॉन्च किया जाएगा।
24 अप्रैल को आ रहे मोटोरोला के नए मोबाइल
मोटोरोला ने अपने X (ट्विटर) पर जानकारी दी है कि कंपनी का अगला बड़ा लॉन्च इवेंट 24 अप्रैल को होने वाला है, जिससे जुड़े टीजर कंपनी की ओर से शेयर किए जा रहे हैं। इस इवेंट से जुड़ा जो डिवाइस पोस्टर सामने आया है, उसमें क्लैमशेल स्टाइल में मुड़ने वाला एक फोन दिख रहा है, जो Razr 60 Ultra हो सकता है। इसके अलावा दूसरे डिवाइस के Motorola Edge 60 Pro होने की उम्मीद की जा रही है।
Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro के कलर और प्राइस (लीक)
Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनका स्रोत यूरोपियन रिटेल साइट Epto की एक लिस्टिंग है, जिसे 91mobiles ने स्पॉट किया है।
Motorola Edge 60
- Motorola Edge 60: लिस्टिंग के अनुसार, वैनिला Motorola Edge 60 दो कलर- Gibraltar Sea Blue और Shamrock Green में आएगा। वहीं, इस हैंडसेट में कम से कम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज हो सकती है।
- फोन की लिस्टिंग में कीमत EUR 399.90 (लगभग ₹37,000) बताई गई है, जो पहले रिपोर्ट की गई EUR 380 (करीब ₹35,200) से थोड़ी ज़्यादा है।
- तुलना करें तो, Motorola Edge 50 की शुरुआत EUR 599 (लगभग ₹55,500) से हुई थी। वहीं, भारत में इसे ₹27,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Motorola Edge 60 Pro
- इस बीच, Motorola Edge 60 Pro के लिए ब्लू और ग्रीन (Verde) रंगों की बात सामने आई है। इसके अलावा, इसमें एक पर्पल रंग का विकल्प भी हो सकता है।
- फोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है।
- Motorola Edge 60 Pro की लिस्टिंग कीमत EUR 649.89 (लगभग ₹60,200) बताई गई है, जबकि पहले इसकी कीमत EUR 600 (करीब ₹55,600) बताई गई थी।
- Motorola Edge 50 Pro की यूरोप में शुरुआत EUR 699 (लगभग ₹64,700) से हुई थी, जबकि भारत में इसे ₹31,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Motorola Razr 60 Ultra कीमत (लीक)
- लिस्टिंग में Motorola Razr 60 Ultra से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं, जिसे ब्रांड का प्रीमियम फोल्डेबल फोन माना जा रहा है।
- Motorola Razr 60 Ultra को Mountain Trail Wood और Scarab Green (Verde) रंगों में पेश किया जा सकता है।
- इस फोल्डेबल फोन की कीमत EUR 1,346.90 (लगभग ₹1,24,800) बताई गई है, जो कि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
- तुलना करें तो, Motorola Razr 50 Ultra की शुरुआत EUR 1,200 (करीब ₹1,11,200) से हुई थी, और भारत में इसे ₹99,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Motorola Edge 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स (लीक व संभावित)
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ 6.67 इंच का 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी लेंस, 13MP अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो सेंसर और मैक्रो फीचर मिल सकता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा होगा, साथ ही Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, IP68/IP69 रेटिंग और 6000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स (लीक व संभावित)
दूसरी ओर, Motorola Razr 60 Ultra, जो एक फोल्डेबल फोन होगा, उसमें 6.96 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले और बाहर की तरफ 4 इंच का QuickView डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले Dolby Vision सपोर्ट और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इस फोल्डेबल डिवाइस में Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप (मेन + टेलीफोटो), 50MP फ्रंट कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IPX8 रेटिंग और 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित होंगे और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएंगे।











