50MP सेल्फी कैमरा, 6,000mAh बैटरी, 12GB रैम वाले लेटेस्ट Motorola फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/motorola-edge-60-pro-sale-india-price-specifications.jpg

Motorola Edge 60 Pro को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था, जो Edge 60 सीरीज का सबसे नया मॉडल है। यह इस सीरीज का सबसे महंगा फोन भी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है। बता दें कि Motorola Edge 60 Pro पूर्व मॉडल Edge 50 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है जिसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी, उन्नत IP68/IP69 प्रोटेक्शन और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। यह आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है और यहां इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Motorola Edge 60 Pro की भारत में सेल, ऑफर्स और कीमत

वैरियंट कीमत
8GB + 256GB 29,999 रुपये
12GB + 256GB 33,999 रुपये

Motorola Edge 60 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 60 Pro में और क्या है खास ?

Motorola ने Edge 60 Pro के लॉन्च के साथ अपनी AI इंटीग्रेशन को एक नए स्तर पर पहुंचाया है और यह पहला स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है जिसमें Perplexity AI की सुविधा दी गई है। इस डिवाइस के साथ Perplexity Pro का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें Moto AI के जरिए Microsoft Copilot का इंटीग्रेशन भी किया गया है। साथ ही, Motorola Edge 60 Pro में Google के Gemini Advanced की तीन महीने की सदस्यता और 2TB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है, जो फोन के साथ फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है।

See Full Specs

Motorola Edge 60 Pro Price
Rs. 28,499
Go To Store
See All Prices