ये है अपकमिंग Motorola Edge 70 Fusion! लॉन्च से पहले ही सामने आई फोटो और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/motorola-edge-70-india-launch-date-specifications-confirmed.jpg

मोटोरोला ने पिछले महीने इंडिया में अपना ‘अल्ट्रा-थिन’ स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च किया था। यह मोबाइल सिर्फ 5.99mm मोटा था जिसने मार्केट में आते ही प्रसिद्धि हासिल कर दी थी। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज में नया ​फोन Motorola Edge 70 Fusion जोड़ने जा रही है। ब्रांड की ओर से इस स्मार्टफोन से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन लीक में इसकी फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की लगभग सारी डिटेल्स सामने आ गई है।

मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन की फोटो YTECHB द्वारा शेयर की गई है। लीक के अनुसार इस फोन को तीन कलर शेड्स में लाया जाएगा जिनमें Blue Sirf, Orient Blue और Sporting Green कलर शामिल होंगे। ये तीनों ही Pantone फिनिश वाले फोन होंगे जिनमें नायलॉन और लिनेन देखने को मिलेगा। फोटो में देखा जा सकता है कि इसके बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें तीन लेंस और एक फ्लैश मौजूद है।

देखने में Motorola Edge 70 Fusion भी पतला मोबाइल नज़र आ रहा है जिसकी ​थिकनेस काफी कम हो सकती है। इस फोन में कर्व्ड ऐज स्क्रीन दी गई जो साइज में काफी बड़ी दिखाई पड़ रही है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आएगा और कंपनी इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारेगी।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह क्वॉड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी दी जी सकती है।

Motorola Edge 70 Fusion को एंडरॉयड 16 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ Hello UX दिए जाने की संभावना है। लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार कंपनी इसे 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च करेगी।

फोटोग्राफी के लिए लिए यह मोटोरोला स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक मैक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार Motorola Edge 70 Fusion 32MP सेल्फी सेंसर के साथ लॉन्च होगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया ये सभी स्पेसिफिकेशन्स अभी सिर्फ लीक में ही सामने आई है। लिहाजा कंफर्मेशन के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

Motorola Edge 70

Motorola Edge 70 की बात करें तो इसकी कीमत 29,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह स्मार्टफोन 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल OIS + 50 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस वाला रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल भी MIL-STD 810H ​मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। वहीं साथ ही इस स्लीम स्मार्टफोन में IP68 + IP69 रेटिंग भी मिलती है।