लॉन्च से पहले लीक हुई Motorola Edge 70 Fusion की नई तस्वीरें, देखें लुक और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/motorola-edge-70-fusion-renders-deisgn-leak-specs.jpg

Motorola के अपकमिंग स्मार्टफोन Edge 70 Fusion को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। जनवरी में टिप्स्टर Evan Blass ने इस डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए थे। वहीं, अब नई इमेज शेयर की हैं। जिनमें Motorola Edge 70 Fusion को पांच रंगों में देखा जा सकता है। यानी फोन के बारे में अब तक की जानकारी ने सबकुछ बयां कर दिया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक तस्वीरों में Motorola Edge 70 Fusion फोन Blue Surf, Orient Blue और Sporting Green जैसे नए ऑप्शंस में नजर आ रहा है। इसके साथ Silhouette (Black) और Country Air रंग भी आ सकते हैं। रेंडर्स से पता चलता है कि Edge 70 Fusion में कंपनी का आम डिजाइन लैंग्वेज बरकरार रह सकता है। जिसमें Motorola का सिग्नेचर रियर कैमरा लेआउट और टेक्सचर्ड बैक पैनल शामिल है।

रिपोर्ट्स के अनुसार बैक पैनल में नायलॉन और लिनन से प्रेरित फिनिश दी जा सकती है। जिससे डिवाइस को प्रीमियम लुक मिल सकता है। फोन काफी स्लिम नजर आ रहा है। इसके साथ कर्व्ड एजेस और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है। इसका ओवरऑल डिजाइन पहले के Edge सीरीज मॉडल्स जैसा ही है, लेकिन नए फिनिश और मटेरियल इसे थोड़ा फ्रेश लुक दे रहे हैं। उम्मीद है कि कंपनी प्रीमियम डिजाइन देगी लेकिन कीमत मिड रेंज में रह सकती है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक मिल सकती है। सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। Motorola Edge 70 Fusion के कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYTIA सेंसर के साथ मिलने की उम्मीद है, जबकि फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 70 Fusion फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा डिवाइस Android 16 के साथ आ सकता है और इसमें IP68 व IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिल सकता है।

आगामी Motorola Edge 70 Fusion अपने दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और नए डिजाइन के साथ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आने वाले दिनों में इसके बारे में आपको और अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।