Snapdragon 7s Gen 3 और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है नया फोन Motorola Edge 70 Fusion, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Motorola जल्द ही Edge 70 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें पहले ही एज70 आ चुका है। वहीं, अब Motorola Edge 70 Fusion आ सकता है। इसे लेकर लीक में फुल स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जो टिप्स्टर Evan Blass ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion फोन में नायलॉन और लिनन से इंस्पायर्ड बैक पैनल मिलने की संभावना है। कलर ऑप्शंस के तौर पर यह Pantone शेड्स जैसे Orient Blue, Sporting Green, Blue Surf, Country Air और Silhouette में आ सकता है।
लीक के अनुसार, Motorola Edge 70 Fusion में 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिल सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक बताई जा रही है, जिससे यह आउटडोर यूसेज में भी काफी ब्राइट नजर आ सकता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 7i मिलने की उम्मीद है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में फोन को MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है। जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।
परफॉरमेंस के लिए Motorola Edge 70 Fusion फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Edge 70 Fusion के Android 16 पर आधारित Hello UX के साथ आने की संभावना है। कंपनी इसमें तीन साल के OS अपडेट्स भी दे सकती है।
आगामी Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का Sony Lytia प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फिलहाल इसके अन्य रियर कैमरों की जानकारी लीक में नहीं है। यदि फ्रंट कैमरा की बात करें तो 32MP का सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया उपयोग के लिए सही साबित हो सकता है।
बैटरी के मामले में Motorola Edge 70 Fusion दमदार साबित हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
लीक हुई डिटेल्स से लगता है कि Motorola Edge 70 Fusion उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन के साथ मजबूत बैटरी और बढ़िया बिल्ड चाहते हैं। इसका 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट इसे कंटेंट देखने और मोबाइल गेमिंग पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प बना सकता है। जबकि 7,000mAh की बड़ी बैटरी लंबे बैकअप की इच्छा रखने वालों के लिए बढ़िया हो सकती है।
Motorola Edge 70 Fusion का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56, OnePlus Nord 5 और Redmi Note 14 Pro+ जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि अपने लेटेस्ट फीचर्स के चलते यह आगे रह सकता है।
यदि Motorola Edge 70 Fusion को कंपनी मिड रेंज में लेकर आती है तो यह वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।