200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Plus लॉन्च, जानें फुल ग्लोबल डिटेल्स

Join Us icon

Motorola ने अपनी Edge 70 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कंपनी ने इसे Motorola Edge 70 Plus नाम से लॉन्च किया है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले Extreme AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इसे फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। आइए, Edge 70 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 70 Plus स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 70 Plus में 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2772 x 1272 पिक्सल का Super HD रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है। इसमें HDR10+, 10-बिट कलर और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज का सपोर्ट मिलता है। यह डिस्प्ले Pantone Validated Colors के साथ आता है। इसके साथ फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है।

परफॉरमेंस के लिए Motorola Edge 70 Plus फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। डिवाइस में RAM Boost फीचर है। जिसकी मदद से रैम को वर्चुअल तौर पर 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। यही नहीं माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Edge 70 Plus Android 16 पर काम करता है। फोन को पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Plus में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसमें OIS, All Pixel Focus और Ultra Pixel तकनीक का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा और एक डेडिकेटेड लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Motorola Edge 70 Plus में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 45W TurboPower चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, eSIM, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को IP64 रेटिंग मिली है। जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड का सपोर्ट मिलता है।

Motorola Edge 70 Plus की कीमत

Motorola Edge 70 Plus को 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वैरियंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत £529.99 (लगभग 67,761 रुपये) और €599.99 (लगभग 65,918 रुपये) रखी गई है। फोन Gray Lilac, Mountain View और Milky Blue कलर में आता है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इसकी सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। खास बात यह है कि प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के moto watch fit और moto tag 2 का बंडल भी दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here