Motorola Edge 70 Pro का मार्केटिंग मटेरियल लीक, Edge 70 Pro+ HDR10+ सर्टिफिकेशन में आया सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/motorola-edge-70-pro-marketing-material-leak-edge-70-pro-plus-hdr10-certification.jpg

Motorola अपनी Edge सीरीज को इस साल बड़े स्तर पर विस्तार दे सकता है। दरअसल लीक रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से सामने आया है कि कंपनी Edge 70 सीरीज के तहत कई नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिनमें Motorola Edge 70 Pro और Motorola Edge 70 Pro+ शामिल हो सकते हैं।

सबसे पहले बात करें Edge 70 Pro की, तो इसके कथित मार्केटिंग मटेरियल सामने आए हैं, जिनमें फोन का डिजाइन और टैगलाइन “Seize the Night” दिखाई देती है। इससे लगता है कि Motorola इस डिवाइस में कैमरा, खासकर नाइट फोटोग्राफी पर बड़ा फोकस करने वाली है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन कंपनी के हालिया Edge डिवाइस जैसा ही दिख रहा है।

लीक के मुताबिक, Motorola Edge 70 Pro को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, हालांकि ये रंग पहले सामने आई जानकारी से अलग बताए जा रहे हैं। ऐसे में इन डिटेल्स को अभी कंफर्म नहीं माना जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 60 Pro के मुकाबले अपग्रेड हो सकता है। जिसमें 6,000mAh बैटरी दी गई थी। इसके अलावा फोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और बेहतर रियर डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो इसे प्रीमियम लुक दे सकता है।

कैमरा सेगमेंट में “Super Zoom” फीचर मिलने की बात कही जा रही है, जो या तो बेहतर टेलीफोटो हार्डवेयर या AI बेस्ड जूम टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है। साथ ही, फोन के लेफ्ट साइड में एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स को AI फीचर्स तक जल्दी पहुंच मिल सकती है।

यदि HDR10+ सर्टिफिकेशन की बात करें तो यहां Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ दोनों को देखा गया है, जिससे इन दोनों मॉडल्स के आने की पुष्टि होती है। HDR10+ सपोर्ट के साथ ये डिवाइस बेहतर कलर, कॉन्ट्रास्ट और वीडियो क्वालिटी ऑफर कर सकते हैं।

जहां तक Edge 70 Pro+ की बात है, यह इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल हो सकता है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह Pro मॉडल से बेहतर फीचर्स के साथ आ सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola इस बार Edge 70 सीरीज में Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Fusion+ के साथ-साथ Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+ और संभवतः Edge 70 Pro Lite जैसे कई मॉडल लॉन्च कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा Edge लाइनअप हो सकता है, जिससे ग्राहकों को कई विकल्प मिल सकते हैं।

कीमत की बात करें तो Edge 70 Pro और Pro+ भारत में क्रमशः 40,000 रुपये और 50,000 रुपये के आसपास के सेगमेंट आ सकते हैं। लीक और सर्टिफिकेशन से यह भी लग रहा है कि Motorola Edge 70 सीरीज इस साल बड़े अपग्रेड और ज्यादा ऑप्शन के साथ आने वाली है। हम आपको आगे भी इसके बारे में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।