
Motorola का नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ भारत में अगले महीने लॉन्च हो रहा है। कंपनी फिल्पकार्ट टीजर में पहले ही इसके कैमरा फीचर्स और कलर ऑप्शंस कंफर्म कर चुकी है। वहीं, अब स्मार्टफोन Geekbench डेटाबेस पर भी स्पॉट हुआ है। जहां इसके प्रोसेसर, RAM और परफॉरमेंस से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ Geekbench लिस्टिंग
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर प्रोसेसर का नाम नहीं लिखा है, लेकिन CPU आर्किटेक्चर और GPU डिटेल्स से लगता है कि फोन इसी चिपसेट के साथ आ सकता है। लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि स्मार्टफोन Android 16 पर काम कर सकता है। इसमें करीब 12GB RAM मिल सकती है।
Geekbench पर फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,722 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,623 अंक स्कोर किए हैं। इन स्कोर्स से उम्मीद है कि कंपनी इस डिवाइस को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है। पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Motorola Edge 70 Pro+ का 16GB RAM वैरियंट भी लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अलग-अलग मार्केट्स के हिसाब से अलग स्टोरेज और RAM ऑप्शंस दे सकती है।
Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट
Motorola ने पुष्टि कर दी है कि Edge 70 Pro+ को भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart सहित अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कैमरा फीचर्स और कलर्स कंफर्म
Motorola ने Flipkart टीजर के जरिए Edge 70 Pro+ के कैमरा फीचर्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं। फोन में Sony LYT-710 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। कलर्स के मामले में कंपनी ने Edge 70 Pro+ के लिए Pantone Zinfandel, Pantone Stormy Sea और Pantone Chicory Coffee कलर ऑप्शंस को टीज किया था। फोन तस्वीरों में प्रीमियम नजर आया है।
फिलहाल Motorola ने आधिकारिक कीमत का शेयर नहीं की है, लेकिन हमारा अनुमान है कि Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत भारत में करीब 45 से 50 हजार रुपये के बीच हो सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो अगले हफ्ते तक इंतजार कर सकते हैं। हम लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










