लॉन्च से पहले ही सामने आया Motorola Edge 70 Ultra का डिजाइन, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Motorola के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Ultra को लेकर लेटेस्ट जानकारियां सामने आई हैं। यह मॉडल 2024 में लॉन्च हुए Motorola Edge 50 Ultra का सक्सेसर बनकर आ सकता है। क्योंकि इस साल कंपनी ने Edge 60 Ultra पेश नहीं किया था। वहीं, आगामी डिवाइस के आने से पहले एंड्राइड हेडलाइंस ने इसकी रेंडर इमेज शेयर की है। जिसमें डिजाइन सामने आया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Edge 70 Ultra के लेटेस्ट रेंडर्स में दो कलर ऑप्शंस और टेक्सचर्ड बैक पैनल देखा गया है। यह डिजाइन पूर्व मॉडल के इको-लेदर बैक से अलग है। डिवाइस के बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड दिया गया है। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। इस लेआउट से साफ है कि इसमें मेन कैमरा, अल्ट्रावाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलेगा।
फोन का फ्रेम मेटल का होने की उम्मीद है, जबकि राइट साइड पर पावर वॉल्यूम बटन और लेफ्ट में एक डेडिकेटेड की नजर आई है। जो AI स्मार्ट बटन के रूप में काम कर सकती है।
फ्रंट डिजाइन लीक नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें सेंटर्ड पंच-होल कैमरा और अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स के साथ 6.7 या 6.8 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। Geekbench लिस्टिंग में डिवाइस के 16GB RAM वैरियंट ने 2,636 सिंगल-कोर और 7,475 मल्टी-कोर स्कोर किया था। वहीं, सॉफ्टवेयर के मामले में इसमें Android 16 आधारित Hello UX मिल सकता है।
कैमरा सेंसर की जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट और अपग्रेडेड प्राइमरी व अल्ट्रावाइड कैमरे मिल सकते हैं। बैटरी और चार्जिंग की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग मिलने का अनुमान है।
माना जा रहा है कि चीन में इसे Moto X70 Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Edge 70 Ultra को नए साल यानी 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड परफॉरमेंस पसंद करते हैं और फोटोग्राफी में खासकर पेरिस्कोप जूम चाहते हैं। लॉन्च होने के बाद Edge 70 Ultra का मुकाबला संभावित तौर पर Xiaomi 17, OnePlus Ace 6T और Vivo V60 जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि ब्रांड Motorola Edge 70 Ultra फोन की कीमत को कम रखता है तो यह 2026 में बेहतरीन फ्लैगशिप साबित हो सकता है। इसलिए आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।