Motorola Edge S30 की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, Snapdragon 888+ चिपसेट, 4700mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

Join Us icon

Motorola इन दिनों Motorola Edge X30 और Motorola Edge S30 स्मार्टफोन करने की प्लानिंग कर रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स कुछ दिन पहले सामने आ चुकी है। मोटोरोला ने Moto Edge X30 स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को ऐलान कर दिया है। लेकिन Moto Edge S30 के लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। Motorola Edge S30 स्मार्टफोन को इससे पहले 3C और Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन्स में स्पॉट किया जा चुका है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह स्मार्टफोन AnTuTu बेंचमार्क पर भी मॉडल नंबर XT2175-2 के साथ लिस्ट किया जा चुका है। अब Motorola Edge S30 स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन्स पर देखा गया है।

Motorola Edge S30 की स्पेसिफिकेशन्स (FCC लिस्टिंग)

FCC की लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग Motorola Edge S30 (XT2175-1) स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Motorola Edge S30 (XT2175-1) स्मार्टफोन इससे पहले 3C सर्टिफिकेशन्स पर भी स्पॉट किया जा चुका है। 3C लिस्टिंग में भी यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग का साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन्स से पता चलता है कि Motorola Edge S30 स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : iQOO Neo6 स्मार्टफोन Google पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 888 प्रोसेसर और 12GB RAM से होगा लैस

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Moto Edge S30 स्मार्टफोन में 6.78-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ होगा और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। AnTuTu लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Motorola Edge S30 स्मार्टफोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स Moto G200 5G से मिलती हैं। यह भी पढ़ें : Exclusive: OPPO F21 सीरीज भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सबसे पहले OPPO F21 Pro+ करेगा एंट्री

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

News Source – MySmartPrice

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here