108MP कैमरे वाला Motorola Edge Plus 19 मई को होगा इंडिया में लॉन्च, Xiaomi Mi 10 को मिलेगी सीधी टक्कर

Join Us icon

Motorola ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ ‘मोटोरोला ऐज़ सीरीज़’ को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर दो नए फोन Motorola Edge और Motorola Edge+ लॉन्च किए गए थे। वहीं, अब इस सीरीज के अंदर पेश किया गया Motorola Edge+ इंडिया में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हैंडसेट 19 मई को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा, जिसकी पुष्टी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट द्वारा कर दी गई है। इससे पहले मोटोरोला इंडिया के हेड प्रशांत मानी ने डिवाइस के लॉन्च की जानकारी दी थी। आइए आगे आपको मोटोरोला मोटोरोला ऐज़+ की जानकारी देते हैं।

इस कीमत में हो सकता है लॉन्च

Motorola Edge+ की यूएस में कीमत $999 (लगभग 76,000 रुपए) है जो कि इसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनाती है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस डिवाइस को इंडिया में इसी कीमत के आस-पास पेश किया जाएगा। वहीं, अपने फीचर्स के दम पर भारत में यह फोन OnePlus 8 और Mi 10 जैसे फोन्स को टक्कर देगा। इसे भी पढ़ें: Motorola One Vision Plus वेबसाइट पर लिस्ट, 4 जीबी रैम के साथ लो बजट में होगा लॉन्च

motorola-edge-plus
Motorola Edge+ की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के इस फोन में 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 पर रन करता है। बता दें कि यह चिपसेट 5G सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को 12 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल (with OIS) + टेलीफोटो लेंस (with OIS) + 16 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड (doubles up as macro) ToF सेंसर और 8 मेगापिक्सल लेजर ऑटोफोकस है। इसके अलाव फोन में 3X ऑप्टिकल जूम की क्षमता भी दी गई है। इतना ही नहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 25-मेगापिक्सल का सिंगल होल-पंच कैमरा है। इसे भी पढ़ें: Moto E7 गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, सामने आए इस सस्ते फोन के शानदार फीचर्स

मोटोरोला के इस प्लैगशिप फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W टर्बो चार्ज (वायर के साथ) और वायरलैस 15W को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में वायरलैस पावरशेयर यानी रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का ऑपशन दिया गया है। अगर आपके पास कोई ऐसा डिवाइस है जो वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है तो आप इस डिवाइस से उसे चार्ज कर सकते हैं। Motorola Edge+ को €599 (लगभग 50,000 रुपए) में पेश किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here