
Motorola को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो कि Motorola Edge+ के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन के बारे में पहली बार पिछले हफ्ते टिप्सटर Evan Blass ने जानकारी दी थी। वहीं, अब यह डिवाइस बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।
इससे पहले Blass ने दावा किया था कि Motorola Edge+ को होल-पंच डिसप्ले डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा खबर है कि कंपनी ने 23 फरवरी को होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरु कर दिए हैं। इस इवेंट में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Motorola Edge+ को पेश करेगी।
Motorola Edge+ गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन को एंडरॉयड 10 के साथ पेश किया जाएगा जो कि ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.8 गीगाहर्ट्ज से लैस होगा। इसके अलावा फोन में 12GB रैम होगा जो कि डिवाइस का टॉप-एंड वेरिएंट होगा। इसे भी पढ़ें: 23 फरवरी को होगा MWC में Motorola का ईवेंट, फ्लैगशिप फोन दे सकता है दस्तक
Motorola ने MWC 2020 में आयोजित होने वाले इवेंट के इन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाली 23 फरवरी को मोटोरोला मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस में हिस्सा लेते हुए अपना नया प्रोडक्ट टेक मंच पर पेश करेगी। मोटोरोला ने हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि एमडब्ल्यूसी में कंपनी कौन-सा फोन लाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह एक फ्लैगशिप फोन होगा।
बता दें कि कुछ समय पहले Moto G Stylus के रेंडर को टिप्सटर इवान ब्लास ने अपने ट्विटर हैंडल @evleaks पर शेयर किया था। तस्वीर में डिवाइस स्टायलस के साथ दिखाई दिया था। हालांकि, रेंडर के अलावा इस मॉडल के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। इसे भी पढ़ें: Motorola का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला One Hyper हुआ लॉन्च, कीमत 28,000 रुपए
रेंडर के अनुसार फोन में दिए जाने वाला डिसप्ले होल-पंच और कर्व्ड ग्लास प्रटेक्शन के साथ आएगा। इसके अलावा स्टायलस प्रेशर सेंसिटिव टिप के साथ नहीं आता नहीं दिख रहा, जैसा सैमसंग की नोट सीरीज के साथ मिलने वाले S-पेन में मिलता है। लीक्ड डिवाइस मोटोरोला का पहला स्टायलस वाला एडरॉयड स्मार्टफोन हो सकता है।






















