
Motorola को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अफॉर्डेबल 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Motorola Ibiza बताया गया था। लीक में इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई थी। वहीं अब लीक से दो कदम आगे बढ़ते हुए मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है, जहां फोन की रैम व प्रोसेसिंग के साथ ही अन्य डिटेल्स का भी खुलासा हुआ है।
Motorola Ibiza की यह बेंचमार्किंग लिस्टिंग कल यानि 4 फरवरी की है जहां फोन को Motorola XT2137-2 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर इस मोटोरोला फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 से लैस बताया गया है जिसके साथ 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। गीकबेंच पर मदरबोर्ड सेग्मेंट में ‘Ibiza’ टाईटल ही लिखा गया है जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट का ही नाम है।
गौरतलब है कि स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट 5G सपोर्ट करता है यह फिलहाल क्वॉलकॉम का सबसे कम बजट वाला 5जी चिपसेट है। अभी तक Vivo Y31s और Oppo A93 ही ऐसे दो स्मार्टफोन हैं जो इस चिपसेट से लैस होकर बाजार में एंट्री ले चुके हैं। वहीं गीकबेंच पर Motorola Ibiza स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिए जाने की बात भी कही गई है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इस फोन को सिंगल-कोर में 2466 और मल्टी-कोर में 6223 स्कोर दिया गया है।
यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Ibiza से जुड़ी पिछली रिपोर्ट्स की बात करें तो उनके अनुसार यह स्मार्टफोन 720 × 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनी होगी और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। पुरानी रिपोर्ट में इस फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया था जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई थी। वहीं अब गीकबेंच पर फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी समाने आ गया है।
वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात लीक में कही गई है। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर Motorola Ibiza में देखने को मिल सकता है। मोटोरोला कब तब इस फोन को मार्केट में उतारेगी यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है।























