
इस महीने की शुरुआत में हमने मोटोरोला के तीन फोन्स के बारे में अफवाह सुनी थीं और उन्हीं में से एक को गीकबेंच बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है। मोटोरोला वन मिड स्मार्टफोन को मिड-रेंज कैटगरी के अंदर पेश किया जा सकता है। वहीं, यह फोन 9 मार्च को बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया है।
लिस्टिंग के अनुसार फोन 6 जीबी रैम और एंड्रॉइड 10 पर कार्य करेगा। इसके अलावा फोन को किसी क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह शायद परीक्षण के दौर से गुजर रहा है और आगामी सप्ताह या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च होगा। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि मोटोरोला अपने लाइनअप में इस फोन को किस सीरीज में पेश करेगी। फिलहाल फोन ‘Mid’ मॉनिकर के नाम से लिस्ट कियागया है।

फोन को लेकर गीकबेंच पर सामने आया है कि फोन को सिंगल कोर में 2534 a और मल्टी कोर टेस्ट में 6961 प्वाइंट्स मिले हैं। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
Moto G8 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Moto G8 में 6.4-इंच मैक्स विजन एचडी+ (720×1,560 पिक्सल) डिसप्ल दी गई है जो कि 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। वहीं, फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
वहीं, फोटोग्राफी के लिए Moto G8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 16-मेगापिक्सल मेन कैमरा f/1.7 अपर्चर वाला है। इसके असाथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Moto G8 में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन के साथ 10W चार्जर आता है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, एजीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल और Galileo ऑप्शन है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है।


















