बड़ी बैटरी और पंच-होल डिसप्ले के साथ आ रहा है Motorola का सस्ता फोन Moto G Fast

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/03/Moto-g8-new.jpg

Motorola को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कपंनी अपनी ‘वन सीरीज़’ के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है और इन्हें Motorola One Fusion और One Fusion Plus नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक में मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की फोटो और इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थी। वहीं अब मोटोरोला का एक और नया स्मार्टफोन टेक जगत की चर्चा में शामिल हो गया है जिसका नाम Moto G Fast बताया गया है।

Moto G Fast को दरअसल यू-ट्यूब पर देखा गया है जहां इस फोन की प्रोमोशनल वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में फोन की पूरी लुक तो दिखाई गई ही है तथा साथ ही डिवाईस की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह वीडियो स्वयं मोटोरोला द्वारा गलती से पब्लिश कर दी गई थी। वीडियो को हालांकि बाद में कंपनी द्वारा डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक यह वीडियो कई वेबसाइट्स व ब्लॉगर्स के पास पहुॅंच चुकी थी।

Moto G Fast

मोटो जी फास्ट के डिजाईन की बात करें तो वीडियो में इस फोन को पंच होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा सा चिन पार्ट मौजूद है। इस डिजाईन को देखते हुए कहा जा सकता है कि Moto G Fast कंपनी की सस्ता स्मार्टफोन होगा। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है।

इस कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर सबसे उपरी गोल शेप में लगा हुआ है। इसके नीचे दो सेंसर व फ्लैश लाईट एक ही कतार में मौजूद है। कैमरा सेटअप में साईड में ही अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस भी लिखा हुआ है जो फोन में मौजूद सेंसर डिटेल है। Moto G Fast के बैक पैनल पर ही रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो मोटोरोला लोगो में इम्बेडेड है। यह भी पढ़ें : Samsung इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट हुए Galaxy M01 और Galaxy M11, लो बजट में जल्द होंगे लॉन्च

वीडियो से पता चला है कि Moto G Fast को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। वहीं साथ ही फोन में 3 जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की बात भी वीडियो में सामने आई है। यहां बताया गया है कि मोटो जी फास्ट की बैटरी का बैकअप 2 दिन का रहेगा, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन 4,500एमएएच से अधिक पावर वाली बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

Moto G Fast कब तक टेक मार्केट में लॉन्च होगा इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन फोन की लुक और स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए यह माना जा सकता है कि Motorola इस फोन को कम बजट में ही लेकर आएगी। बहरहाल फोन की अन्य डिटेल्स के लिए अभी इंतजार करना होगा।