Samsung इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट हुए Galaxy M01 और Galaxy M11, लो बजट में जल्द होंगे लॉन्च

Join Us icon

सैमसंग के बारे में दो दिन पहले ही 91मोबाइल्स ने बताया था कि Samsung Galaxy M01 और Samsung Galaxy M11 को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। अपनी रिपोर्ट में हमने कहा था कि गैलेक्सी एम01 की कीमत 10,000 रुपये से कम और गैलेक्सी एम11 की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होगी। ये दोनों डिवाईस जून के शुरूआती दिनों में ही ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ-साथ ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध जाएंगे। वहीं आज हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी एम01 और एम11 को Samsung की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है।

Samsung Galaxy M01 और Galaxy M11 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आ गए हैं। हालांकि सैमसंग ने अभी इन फोंस का प्रोडक्ट पेज नहीं बनाया है बल्कि ये वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर ही लिस्ट हुए हैं। यहां गैलेक्सी एम11 को SM-M115F/DS मॉडल नंबर से जब्कि गैलेक्सी एम01 को फोन के नाम से ही लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि सपोर्ट पेज पर Galaxy M01 के तीन और Galaxy M11 के दो वेरिएंट नज़र आए हैं।

Samsung Galaxy M11

ग्लोबल मंच पर यह फोन 6.4-इंच एलसीडी एचडी+ रिजोल्यूशन डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन में 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड वन यूआई 2.0 पर कार्य करेगा। उम्मीद है कि इंडिया में यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एम11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल एफ/2.0 अपर्चर वाला कैमरा होगा। वहीं फोन 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M01

सैमसंग गैलेक्सी एम01 की ही बात पहले करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1560 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.71 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन को 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ यह सैमसंग फोन क्चालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करेगा।

Samsung Galaxy M01 and M11 support page live on indian website

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy M01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी एम01 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 5वॉट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here