
Motorola का एक आगामी स्मार्टफोन पिछले महीने बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जिसका नाम Moto G Play (2021) बताया गया था। लिस्टिंग में ‘मोटो जी’ सीरीज़ में जुड़ने वाले इस नए स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि मोटो जी प्ले 2021 स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट हो गया है। इस नई लिस्टिंग में फोन की डिसप्ले और चिपसेट की डिटेल्स से भी पर्दा उठा गया है।
Moto G Play (2021) को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी लीक के जरिये सामने आई है। इस लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा है वहीं दूसरी ओर साथ ही फोन की फोटो भी सामने आई है। यहां फोन के फ्रंट पैनल पर दिखाया गया है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के साईड बेजल्स जहां काफी हल्के हैं वहीं फोन में चौड़ा चिन पार्ट दिखाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है।
मोटोरोला मोटो जी प्ले 2021 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ ही फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिए जाने की पुष्टि हुई है। यहां फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट लिस्ट हुआ है जिसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई है। गूगल प्ले कंसोल पर Moto G Play (2021) में 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन और 280पीपीआई वाली डिसप्ले दिए जाने का खुलासा हुआ है।
गीकबेंच लिस्टिंग
Moto G Play (2021) गत 18 नवंबर को गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। यहां फोन के मॉडल नंबर की बजाय साफ तौर पर फोन के नाम को लिखा गया है। सबसे पहले बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो गीकबेंच पर न्यू जेनरेशन मोटो जी प्ले को सिंगल-कोर में 253 स्कोर प्राप्त हुआ है। इसी तरह मल्टी-कोर में इस फोन को 1233 स्कोर दिया गया है। स्कोर को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन कम कीमत वाले मिडबजट में उतारा जाएगा।
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है जिसके साथ 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आई है। बेंचमार्किंग साइट पर भी यह मोटोरोला फोन 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद है कि मार्केट में Moto G Play (2021) के एक से अधिक वेरिएंट्स लॉन्च होंगे।























