
Motorola ने हाल ही में टेक मंच पर अपनी ‘जी’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Moto G51 लॉन्च किया है जो 120Hz डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज़ के तहत एक और नया मोबाइल फोन लाने की तैयारी कर रही है जो Moto G71 नाम के साथ लॉन्च होगा। कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही यह मोटोरोला फोन कई अहम डिटेल्स और फोटोज़ के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है।
Moto G71 का डिजाईन
सामने आई फोटो से पता चला है कि मोटोरोला मोटो जी51 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा। यह नैरो बेजल्स वाली डिसप्ले होगी जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस होल पैनल के उपरी ओर ठीक बीच में मौजूद रहेगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर चौकोर शेप में स्थित है।
Moto G51 के रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर जहां बाईं ओर वर्टिकल शेप में फिट हैं वहीं दाईं ओर एलईडी फ्लैश के साथ लेंस डिटेल लिखी गई है। फोन के बैक पैनल पर बीच में Motorola ब्राडिंग दी गई है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड हो सकता है। फोन के राईट पैनल पर तीन बटन मौजूद है जिनमें वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ वॉयस असिस्टेंट देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने फिर महंगे किए अपने सस्ते स्मार्टफोन, इस बार Redmi 9A और Redmi 9A Sport का बढ़ा दाम!
Moto G71 की स्पेसिफिकेशन्स
सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर मोटोरोला मोटो जी71 को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले से लैस बताया गया है जो ओएलईडी पैनल पर बनी हो सकती है। माना जा रहा है कि यह मोबाइल फोन एंडरॉयड ओएस के साथ 2.2क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। चर्चा है कि मोटो जी51 की ही तरह इस फोन को भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस चिपसेट से लैस किया जा सकता है।
चिपसेट को देखते हुए माना जा रहा है कि मोटो जी71 5जी फोन के रूप में मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं टेना लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि Moto G71 स्मार्टफोन में 4,700एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। इस आगामी मोटोरोला फोन की थिकनेस 8.4एमएम और वज़न 180 ग्राम बताया गया है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।



















