
साल की दूसरी छमाही शुरू होते ही टेक कंपनी Motorola पूरी हरकत में नज़र आ रही है। कपंनी पहले जहां Moto One Vision Plus, Moto Edge सीरीज़ और Moto G 5G लॉन्च कर चुकी है वहीं 91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही Moto E7 और Moto E7 Plus की एक्सक्सूलिव खबर पब्लिश करते हुए यह खुलासा किया था कि मोटो ई7 सीरीज़ जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। वहीं अब मोटोरोला का एक और नया फोन Moto G9 Play भी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।
Motorola के नए स्मार्टफोन Moto G9 Play को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग गत 17 जुलाई की है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के साथ ही यह भी पता चल गया है कि मोटोरोला अपनी ‘जी सीरीज़’ में जल्द ही यह नया मोबाइल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे आने वाले दिनों में बाजार में देखेंगे।
Moto G9 Play
मोटो जी9 प्ले की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है। मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद है कि बाजार में इस फोन के एक से अधिक रैम वेरिएंट ही लॉन्च होंगे। गीकबेंच पर Moto G9 Play में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है।

गीकबेंच पर Moto G9 Play में दिए जाने वाले चिपसेट की जानकारी साफ नहीं हो पाई है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में इस फोन को 313 स्कोर प्राप्त हुआ है तथा मल्टी-कोर में मोटो जी9 प्ले को 1370 स्कोर दिया गया है। चर्चा है कि मोटोरोला अपने इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। बहरहाल अभी Moto G9 Play की पुख्ता डिटेल्स का इंतजार करना होगा।
Moto G9 Plus
कुछ दिनों पहले इसी सीरीज़ के मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन की जानकारी भी सामने आई थी। इंडियन टिप्सटर @Sudhanshu1414 ने ट्विट कर Moto G9 Plus की कीमत के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें फोन कइ रैम व स्टोरेज की डिटेल्स भी सामने आई थी। ट्विट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार मोटो जी9 प्लस को 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा तथा इस वेरिएंट की कीमत €227.15 यानि तकरीबन 19000 रुपये के करीब होगा। ट्वीट में फोन को डुअल-सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जाने की बात भी कही गई थी।





















