
Motorola की ‘जी9 सीरीज़’ के आगामी स्मार्टफोन Moto G9 Plus से जुड़े कई लीक्स पिछले दिनों में सामने आए हैं, जिनमें स्पेसिफिकेशन्स सहित अन्य डिटेल्स भी बताई गई थी। वहीं अब मोटोरोला स्वयं ही इस फोन से पर्दा उठाते हुए मोटो जी9 प्लस को टेक मंच पर पेश कर दिया है। बीते दिनों मोटोरोला ने भारत में इसी सीरीज़ के तहत Moto G9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 11,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं Moto G9 Plus को सबसे पहले ब्राजील में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य मार्केट में एंट्री लेगा।
Moto G9 Plus
मोटोरोला जी9 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन फोन को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फोन में जहां बेजल लेस डिसप्ले दी गई है वहीं स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर छोटा सा होल स्थित है। Moto G9 Plus स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।

Moto G9 Plus को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है। ब्राजील में यह फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 4 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : 7,000एमएएच बैटरी वाले Samsung Galaxy M51 के बारे में जानें 7 बड़ी बातें
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटोरोला का यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Moto G9 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 30वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। ब्राजील में इस फोन को Rose Gold और Indigo Blue कलर में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत BRL 2.249,10 यानि तकरीबन 31,000 रुपये है






















