Motorola Moto Z4 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

Join Us icon

Motorola अपनी मोटो ज़ेड सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस Moto Z4 और Moto Z4 Force पर काम कर रही है। 91मोबाइल्स द्वारा मार्च महीने ही Moto Z4 की रेंडर ईमेज शेयर कर दी गई थी, जिससे फोन के वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले और डिजाईन की जानकारी मिली थी। यह फोन इस हफ्ते काफी चर्चा में रहा है क्योंकि एक रेडिट यूजर ने Moto Z4 की हैंड्सऑन वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि उसे यह फोन अमेज़न वेबसाइट पर मिला है। इस वीडियो के बाद अब यह फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

गीकबेंच लिस्टिंग

Moto Z4 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Motorola Moto Z4 कोडनेम के साथ ही लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 29 मई की है जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स खुलासा किया गया है। गीकबेंच के अनुसार मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इस वेबसाइट पर Moto Z4 में क्वालकॉम का SM6150 दिए जाने की बात कही गई है।

Motorola Moto Z4 geekbench listing specifications revealed

आपको बता दें कि एसएम6150 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का ही मॉडल नंबर है। गीकबेंच पर Moto Z4 को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। वहीं स्कोरिंग की बात करें तो सिंगल-कोर में मोटो ज़ेड4 को जहां 2346 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में Moto Z4 को 6248 स्कोर दिया गया है।

मोटो ज़ेड4 डिजाईन

Moto Z4 को कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोन का फ्रंट पैनल चारों ​किनारों के बेहद नैरो बेजल्स वाला है। फोन में ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले दी गई है तथा ​स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच मौजूद है। इस नॉच में ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। Moto Z4 के बैक पैनल पर राउंड शेप में रियर कैमरा सेटअप लगा है जो फ्लैश लाईट से लैस है। इस सेटअप में सिंगल कैमरा सेंसर ही दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड हो सकता है।

Motorola Moto Z4 geekbench listing specifications revealed

Moto Z4 के ​बैक पैनल पर नीचे की ओर ​सर्किट्स मौजूद है जो बताते है​ कि मोटो ज़ेड4 को मोटो मोड के साथ जोड़ा जा सकेगा। मोटो ज़ेड4 के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर तथा पावर बटन दिया गया है। तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन के नीचले पैनल पर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के उपर स्पीकर ग्रिल मौजूद है। फोन के नीचले पैनल पर ही 3.5एमएम जैक भी दिया जा सकता है।

मोटो ज़ेड4 स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो Moto Z4 को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 देखने को मिलेगा। मोटो ज़ेड3 की ही तरह यह फोन भी मोटो 5जी मोड सपोर्ट करेगा। Motorola इस फोन को 6जीबी रैम और 4जीबी रैम पर लॉन्च कर सकती है।

Motorola Moto Z4 geekbench listing specifications revealed

लीक के अनुसार Moto Z4 में फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि मोटो ज़ेड4 में यह कैमरा सेंसर सोनी आईएमएक्स होगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक्स में यह भी सामने आया है कि Moto Z4 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 15वॉट टर्बोपावर सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

कीमत

कीमत की बात करें तो सामने आए लीक के मुताबिक Motorola Moto Z4 को दो मॉडल में पेश किया जाएगा। पहले मॉडल की कीमत $499 (लगभग 34,729 रुपए) होगी जो कि अमेजन एक्सक्लूसिव एडिशऩ एलेक्सा असिस्टेंट के साथ होगा। वहीं, दूसरा मॉडल अनलॉक्ड मॉडल फ्री 360-डिग्री मोटो मोड के साथ पेश किया जा सकता है। जिसकी कीमत भी $499 (लगभग 34,729 रुपए) हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here