Motorola का सस्ता फोन Moto E6s लॉन्च, फोन में है डुअल रियर कैमरा और 6 इंच से बड़ी डिसप्ले

Join Us icon

Motorola ने पिछले साल अपनी ‘मोटो ई सीरीज़’ में बड़े ही शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी की ओर से Moto E6, Moto E6 Play और Moto E6 Plus बाजार में उतारे गए थे जिन्हें काफी पंसद किया गया था। वहीं अब लेनोवो अधिकृत इस कंपनी ने ई सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस Moto E6s भी टेक बाजार में पेश कर दिया गया है। मोटो ई6एस एक लो बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी की ओर से अभी अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Moto E6s

मोटो ई6एस को कंपनी की ओर 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी मैक्स विज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। मोटोरोला का यह फोन 282पीपीआई सपोर्ट करता है। Moto E6s एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2गीगा​हर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 24 मार्च को होगा लॉन्च, ये होंगी इसकी खासियत

Moto E6s को ग्लोबल मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो ई6एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगा​पिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है।

motorola new Moto E6s officially launched in low budget specifications price sale

इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto E6s एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Moto E6s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V19 इंडिया में 26 मार्च को होगा लॉन्च, Xiaomi-Realme के लिए बजी खतरे की घंटी

Moto E6s को मोटोरोला की ओर से ऑफिशियल तो कर दिया गया है लेकिन कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फोन एक लो बजट डिवाईस होगा और उम्मीद की जा सकती है कि इस फोन की कीमत इंटरनेशनल कीमत 7,000 रुपये से कम होगी। बहरहाल Moto E6s का यह मॉडल भारतीय बाजार में कब और किस नाम के साथ लॉन्च होगा इसके लिए Motorola की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here