Motorola Frontier 22 फोन में मिल सकता है 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट

Join Us icon

Motorola ने क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ सबसे पहले स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया था। कंपनी ने पिछले महीने चीन में Moto X30 को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफ़ोन ग्लोबल मार्केट में Edge 30 Pro नाम से लॉन्च किया जा सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का भले सभी इंतजार कर रहे हों लेकिन एक नई रिपोर्ट में मोटोरोला के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है। मोटोरोला के फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कोडनेम ‘Frontier 22’ है।

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी Snapdragon 8 Gen 1 “Plus” होगा। क्वालकॉम का यह चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 के मुकाबले कई सारे इंप्रूवमेंट्स के साथ आएगा। यहां हम आपको मोटोरोला के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर के बारे में बता रहे हैं।

Moto फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन डिज़ाइन रेंडर

moto

Motorola ने पिछले महीने Moto X30 को चीन में लॉन्च किया है। अब एक नई लीक रिपोर्ट में कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की डिटेल शेयर किए गए हैं। WinFuture ने मोटोरोला के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर शेयर किए हैं। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS सपोर्ट करेगा। इस फोन में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो 2x जूम सपोर्ट करेगा। इस फ़ोन में 60MP का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Motorola के इस फोन में 6.67-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+ है। इसके साथ ही इस फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा और यह HDR10+ सपोर्ट करेगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेगा। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन – 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में लॉन्च किया जाएगा।

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 Plus SoC के साथ आएगा। Qualcomm ने फिलहाल इस चिपसेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि यह फ्लैगशिप चिपसेट इस साल के बीच में कुछ बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi 10A और Redmi 10C भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 125W की वायर फास्ट चार्ज और 30W या 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस फोन को जुलाई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Google Pixel Notepad फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here