मोटोरोला से हुई बड़ी गलती, लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर दिखा दिए मोटो जी7 सीरीज़ के फोन

Join Us icon

मोटोरोला की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि कंपनी आने वाली 7 फरवरी को अपनी मोटो जी7 सीरीज़ ऑफिशियली पेश कर देगी। कंपनी अपनी नई सीरीज़ की शुरूआत ब्राजील से करेगी और ग्लोबल लॉन्च के बाद विभि​न्न तारीखों पर ये फोन भारत व अन्य मार्केट्स में कदम रखेंगे। मोटोरोला की इस नई सीरीज़ में मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 पावर और मोटो जी7 प्लस स्मार्टफोन शामिल होंगे। मोटो जी7 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोंस को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार स्वयं कंपनी ने अपने फोन को बड़े ही रोचक तरीके से लीक कर दिया है।

मोटोरोला ने गलती से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मोटो जी7 को लिस्ट कर दिया है। हालांकि इस गलती का अहसास होने के बाद कुछ ही देर में कंपनी ने अपनी वेबसाइट से वो सभी पेज़ हटा लिए जिनमें मोटो जी7 सीरीज़ के स्मार्टफोंस का जिक्र था। लेकिन इस कुछ देर की ही गलती ने मोटो जी7 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स, स्पे​सिफिकेशन्स और कीमत की पूरी जानकारी सामने ला दी है। सीनेट वेबसाइट ने कल रात ही मोटोरोला वेबसाइट का स्क्रीनशॉट ले लिया था जिसमें मोटो जी7 का दिखाया गया था।

motorola-official-website-leak-moto-g7-series-smartphones-full-specifications-in-hindi

मोटोरोला की वेबसाइट से पता चला है कि मोटो जी7 बेहद ही नैरो बेजल्स वाली वॉटरड्रॉप ​नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 2,270 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.24-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। वेबसाइट से पता चला है कि मोटो जी7 को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा।

moto g7 moto g7 play moto g7 power moto g7 plus render leaked in hindi

मोटो जी7 में प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट दिया जाएगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी7 के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर ​ही फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड मोटोरोला का लोगो दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

भारत आ रहा है 48एपमी कैमरा और 6जीबी रैम वाला रेडमी नोट 7, कर देगा सबकी छुट्टी

मोटोरोला की वेबसाइट से पता चला है कि मोटो जी7 प्लस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करेगा तथा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं मोटो जी7 पावर में भी 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। मोटो जी7 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत फरवरी के पहले हफ्ते में ही फोन लॉन्च के बाद साफ हो जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here