
Motorola को लेकर कहा जा रहा है Lenovo अधिकृत यह स्मार्टफोन कंपनी पंच-होल डिसप्ले वाले Motorola One Vision स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद इसी सीरीज़ के दो और स्मार्टफोंस पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इन स्मार्टफोंस को बाजार में Motorola One Pro और Motorola One Action नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसी हफ्ते प्रसिद्ध टिपस्टर इवान ब्लास ने Motorola One Pro और Motorola One Action की पुष्टि करते हुए इन फोंस से जुड़ी अहम जानकारी दी थी। वहीं आज Motorola One Action स्पेसिफिकेशन्स के साथ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।
गीकबेंच लिस्टिंग
चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Motorola के इस आगामी स्मार्टफोन को Motorola Motorola One Action कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 30 मई की ही है जिसे एमएसपी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सबसे पहले लिखा है। बेंचमार्किंग साइट ने एक ओर जहां Motorola One Action की उपस्थिति के साथ ही इसके नाम की पुष्टि कर दी है वहीं दूसरी ओर फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी है।
स्पेसिफिकेशन्स
Motorola One Action की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड के नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया है। लिस्टिंग में पता चला है कि मोटोरोला अपने इस फोन को Exynos 9609 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। आपको बता दें कि एक्सनॉस चिपसेट सैमसंग का है जो मीड रेंज स्मार्टफोन में मिलता है। सैमसंग ने पिछले दिनों अपने Galaxy A50 स्मार्टफोन को भी इसी चिपसेट पर लॉन्च किया था।
Motorola One Vision भी 2.2गीगार्हट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9609 चिपसेट पर रन करता है। गीकबेंच से पता चला है कि Motorola One Action को 4जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा इस फोन में भी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। गीकबेंच स्कोरिंग की बात करें तो मोटोरोल के इस आगामी स्मार्टफोन को सिंगल-कोर में जहां 1601 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में Motorola One Action केा 5377 स्कोर दिया गया है।
Motorola One Action को लेकर इवान ब्लास ने बताया था कि यह फोन कंपनी का रग्ग़ड फोन होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी हाई सर्टिफाइड आईपी रेटिंग के साथ बाजार में उतार सकती है जो इसे पानी व धूल के साथ ही अत्याधिक गर्मी और ठंडी में भी सुरक्षित रखेगा। वहीं दूसरी ओर Motorola One Pro को लेकर कहा गया है कि यह फोन एंडरॉयड आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई के एंडरॉयड वन एडिशन पर लॉन्च किया जा सकता है और यह मोटोरोला वन सीरीज़ का सबसे पावरफुल डिवाईस होगा। बहरहाल अभी दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
Motorola One Vision
मोटोरोला वन विज़न 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुल एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए Motorola One Vision डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन की डिसप्ले पर दिए गए पंच-होल में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ए-जीपीएस के साथ ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी और डुअल सिम सपोर्ट (हाईब्रिड) है। वहीं साथ ही पावर बैकअप के लिए Motorola One Vision 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन ब्लू और ब्रांज कलर वेरिंएट में पेश किया गया है।




















