
91मोबाइल्स ने पिछले महीने ही एक एक्सक्लूसिव खबर छापी थी जिसमें बताया गया था कि टेक कंपनी Motorola अपनी ‘वन सीरीज़’ के आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे Motorola One Action नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के फोटो भी हमारी टीम द्वारा पहले ही लीक की जा चुकी है। Motorola की ओर से हालांकि अभी तक Motorola One Action की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन फोन के बाजार में आने से पहले ही इसे अब गूगल प्ले कंसोल एंड एंडरॉयड एंटरप्राइस की लिस्ट पर फिर से देखा गया है।
Motorola One Action को इस लिस्टिंग में भी troika_sprout कोड नेम के साथ लिस्ट किया गया है। जैसा कि पहले ही बताया गया था मोटोरोला वन एक्शन एंडरॉयड वन ओएस पर पेश किया जाएगा जो सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस लिस्टिंग के सामने आने से यह साफ हो गया है कि मोटोरोला जल्द ही Motorola One Action को मोबाइल बाजार में पेश कर सकती है। यह फोन भी वन सीरीज़ के पहले लॉन्च हुए स्मार्टफोंस की ही तरह पंच-होल डिसप्ले से लैस होगा।
लुक व डिजाईन
Motorola One Action को कंपनी द्वारा पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि मोटोरोला वन एक्शन कंपनी का दूसरा पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा। Motorola One Vision के रूप में कंपनी ने अपना पहला पंच-होल डिसप्ले वाला फोन पेश किया था जो आने वाली 20 जून को इंडियन बाजार में लॉन्च होगा। Motorola One Action की ही बात करें तो फ्रंट पैनल पर फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा।

Motorola के इस फोन में डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा होल देखने को मिलेगा और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट होगा। One Action के बैक पैनल पर कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के साथ ही कंपनी ने 117डिग्री वाइड एंगल लेस की क्षमता को भी लिखा है। कैमरा सेटअप के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है।
यह भी पढ़ें : Oppo K3 इंडिया में लॉन्च, 8जीबी रैम, पॉप-अप कैमरा और कीमत सिर्फ 16,990
Motorola One Action के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी टाईप पोर्ट मौजूद है। आपको बता दें कि मोटोरोला वन एक्शन के बैक पैनल पर Android One लिखा गया है जिससे साफ हो गया है Motorola One Action एंडरॉयड वन वर्ज़न पर ही लॉन्च किया जाएगा।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
प्राप्त जानकारी के अनुसार Motorola One Action को 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। एंडरॉयड वन ओएस के साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में सैमसंग का एक्सनॉस 9609 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं साथ ही ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी72 जीपीयू देखने को मिल सकता है।
Motorola One Action फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर होंगे जिनमें से एक सेंसर की क्षमता 117डिग्री वाइड एंगल की होगी। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 12.6-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। गूगल कंसोल पर Motorola One Action को 4जीबी रैम के साथ दिखाया गया है तथा इस वेरिएंट में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज लिखी गई है। लीक के अनुसार फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है तथा Motorola One Action को ब्लू, गोल्ड और व्हाईट कलर में लॉन्च किया जा सकता है।






















