
Motorola को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है कि कंपनी अपनी ‘वन सीरीज़’ के आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Motorola One Action नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। Motorola आने वाली 23 अगस्त को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है और इसी ईवेंट के मंच से Motorola One Action भारतीय बाजार में कदम रखेगा। Motorola One Action भारत में मोटोरोला वन सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला चौथा स्मार्टफोन होगा। देश में इस फोन की कीमत क्या होगी और यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा इस जानकारी के लिए 23 अगस्त का इंतजार करना होगा।
Motorola की ओर भारतीय मीडिया को लॉन्च डेट का इन्वाईट भेजा गया है जिसमें बताया गया है कि कंपनी 23 अगस्त को देश में लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी। मोटोरोला ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया है कि 23 अगस्त को कौनसा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अपने इन्वाईट में Motorola ने Capture the Action हैशटैग का यूज़ किया है। इस टैग से यह पुख्ता हो जाता है कि 23 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Motorola One Action ही होगा।
लुक व डिजाईन
Motorola One Action को कंपनी द्वारा पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि मोटोरोला वन एक्शन कंपनी का दूसरा पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा। इसके फ्रंट पैनल पर फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोन में डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा होल देखने को मिलेगा और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट होगा। फोन के बैक पैनल पर Android One लिखा गया है।
One Action के बैक पैनल पर कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के साथ ही कंपनी ने 117डिग्री वाइड एंगल लेस की क्षमता को भी लिखा है। कैमरा सेटअप के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी टाईप पोर्ट मौजूद है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
अभी तक सामने आए लीक्स अनुसार Motorola One Action को 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। एंडरॉयड वन ओएस के साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में सैमसंग का एक्सनॉस 9609 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं साथ ही ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी72 जीपीयू देखने को मिल सकता है।
Motorola One Action फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर होंगे जिनमें से एक सेंसर की क्षमता 117 डिग्री वाइड एंगल की होगी। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। गूगल कंसोल पर Motorola One Action को 4जीबी रैम के साथ दिखाया गया है तथा इस वेरिएंट में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज लिखी गई है।
लीक के अनुसार फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है तथा Motorola One Action को ब्लू, गोल्ड और व्हाईट कलर में लॉन्च किया जा सकता है।




















