Motorola One Power और Moto G6 Plus की कीमतों में हुई कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

Motorola आने वाली 20 जून को इंडिया में अपना नया ​स्मार्टफोन Motorola One Vision लॉन्च करने वाली है। नया स्मार्टफोन सिर्फ कंपनी ही नहीं बल्कि भारतीय बाजार के लिए भी खास है क्योंकि यह मोटोरोला का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला फोन होगा। Motorola One Vision के बाजार में आने से पहले ही कंपनी ने अपने हिट स्मार्टफोंस की कीमतों में कमी करनी शुरू कर दी है। कंपनी की ओर से Motorola One Power और Moto G6 Plus के दामों में कटौती की गई है जिसके बाद इन्हें सस्ते प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

Motorola One Power

सबसे पहले मोटोरोला वन सीरीज़ के स्मार्टफोन की बात करें तो Motorola One Power को कंपनी की ओर से 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। कुछ समय पहले ही कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई थी जिसके बाद यह डिवाईस 14,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब फिर से कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये कम कर दी है। इस प्राइस कट के बाद Motorola One Power को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Motorola One Power Moto G6 Plus price cut in india One Action specifications

Moto G6 Plus

मोटोरोला ने अपनी जी सीरीज़ के इस स्मार्टफोन को मीड रेंज में उतारा था जिसका लॉन्च प्राइस 22,499 रुपये था। मोटो का यह फोन ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध रहता है। द मोबाईल इंडियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर Moto G6 Plus की कीमत में भारी कटौती की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक Moto G6 Plus को रिटेल स्टोर्स पर 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं शॉपिंग साइट अमेज़न पर हमें यह फोन 14,866 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट मिला है।

Motorola One Action

91मोबाइल्स की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक मोटोरोला वन सीरीज़ के इस नए फोन पर भी काम कर रही है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन भी पंच-होल डिजाईन पर बना होगा और 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। प्रोसेसिंग के लिए Motorola One Action में सैमसंग का एक्सनॉस 9609 चिपसेट देखने को मिलेगा जो माली जी72 जीपीयू के साथ काम करेगा।

Motorola One Power Moto G6 Plus price cut in india One Action specificaitons

Motorola One Action फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर दो कैमरा सेंसर होंगे जिनमें से एक सेंसर की क्षमता 12.6-मेगापिक्सल की होगी। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 12.6-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार Motorola One Action को 3जीबी रैम और 4जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा और इसमें 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here