
Motorola ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपने स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Motorola One Zoom और Moto E6 Plus लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन बर्लिन में चल रहे IFA 2019 के मंच से सामने आए हैं। Motorola One Zoom कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में शानदार लुक के साथ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। Motorola का स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया आ सकता है। खबर है कि कंपनी आने वाली 16 सितंबर को Motorola One Zoom स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी उतार देगी।
Motorola India ने बताया है कि कंपनी आने वाली 16 सितंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसमें Motorola का नया डिवाईस लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि 16 सितंबर को लॉन्च होने वाले फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस दिन मोटोरोला वन सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन Motorola One Zoom भारतीय बाजार में कदम रखेगा। हालांकि इस फोन की इंडिया में कीमत क्या होगी इसके लिए 16 सितंबर का ही इंतजार करना होगा।
Motorola One Zoom डिजाईन
मोटोरोला का यह फोन कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोंस से अलग है। फोन के रियर पैनल पर चौकोर आकार का कैमरा सेटअप दिया गया। इस कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर मौजूद हैं। कैमरा सेटअप में सेंसर्स के नीचे Motorola का लोगो लगा हुआ है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। Motorola One Zoom को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है तथा डिसप्ले के उपर ‘यू’ शेप की नॉच दी गई है। फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बैक पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।
Motorola One Zoom स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.4-इंच फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) OLED मैक्स विजन डिसप्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। वहीं, फोन स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ 4GB रैम से लैस है। साथ ही फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Zoom में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Motorola One Zoom में 25-मेगापिक्ल का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C (v3.1), और 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में 4,000mAh का पावर बैकअप जिया गया है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।




















