स्टाइलस पेन के साथ आएगा Moto G Stylus, फोटो हुई लीक

Join Us icon

लेनोवो की अधिकृत कंपनी लेनोवो जल्द ही अपने स्टायलस पेन वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन का नया मॉडल ऑनलाइन लीक हुआ है। कनाडियन गवर्मेंट साइट के अनुसार डिवाइस का नाम Moto G Stylus रखा जा सकता है। इसके अलावा इसी स्मार्टफोन के साथ फ्लैगशिप मॉडल Motorola Edge+ पर भी काम कर रही है।

Moto G Stylus के रेंडर को टिप्सटर इवान ब्लास ने अपने ट्विटर हैंडल @evleaks पर शेयर किया है। तस्वीर में डिवाइस स्टायलस के साथ दिखाई दे रहा है। हालांकि, रेंडर के अलावा इस मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। रेंडर इमेज से आने वाले फोन के डिजाइन की जानकारी मिली है।

रेंडर के अनुसार फोन में दिए जाने वाला डिसप्ले होल-पंच और कर्व्ड ग्लास प्रटेक्शन के साथ आएगा। इसके अलावा स्टायलस प्रेशर सेंसिटिव टिप के साथ नहीं आता नहीं दिख रहा, जैसा सैमसंग की नोट सीरीज के साथ मिलने वाले S-पेन में मिलता है। लीक्ड डिवाइस मोटोरोला का पहला स्टायलस वाला एडरॉयड स्मार्टफोन हो सकता है।

कनाडा की गवर्मेंट के रेडियो एक्विपमेंट लिस्ट (REL) के अनुसार मोटोरोला नए Moto G Stylus स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसका मॉडल नंबर XT2043-4 लीक हुआ है। डिवाइस को कनाडा की अथॉरिटी से 3 जनवरी को अप्रूवल मिला है और इसी मॉडल नंबर के डिवाइस को US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) पर भी देखा गया है।

बता दें कि इससे पहले Motorola ने पॉप-अप कैमरा के साथ Motorola One Hyper स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि, मोटोरोला वन हाइपर अभी इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है। यह डिवाइस कंपनी का पहले हैंडसेट है, जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत 400 डॉलर (लगभग 28,000 रुपए) है।

अगर बात करें Motorola One Hyper फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.5-इंच एलसीडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जिसमें एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 675 एसओसी के साथ 4जीबी रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यूजर्स को इस फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। दूसरी तरफ इस फोन के यूजर्स 32 मेगापिक्सल के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं इसके अलावा यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 मोटोरोला स्किन पर कार्य करता है।

वहीं, फोन में पवार बैकअप के लिए 4,00mAh बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट हाइपर चार्ज तकनीक के साथ आती है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। हालांकि, इंडिया में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here