
Motorola ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप में नया Motorola Razr 60 भारत में पेश कर दिया है। यह नया फ्लिप फोन न केवल दमदार फीचर्स से लैस है, बल्कि डिजाइन के मामले में भी प्रीमियम है। इस बार कंपनी ने इनोवेटिव बिल्ड क्वालिटी, बेहतर डुअल डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस और लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स की पेशकश की है। आइए, आगे मोटो रेजर 60 के बारे में फुल डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Razr 60 कीमत और उपलब्धता
- मोटोरोला ने अपने रेजर 60 स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वैरियंट 8GB रैम +256 जीबी में भारतीय बाजार में एंट्री दी है।
- डिवाइस की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह PANTONE Gibraltar Sea, Lightest Sky और Spring Bud जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
- फोन की सेल आने वाले 4 जून से दोपहर 12:00 बजे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट, कंपनी वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।
Motorola Razr 60 स्पेसिफिकेशंस
दो डिस्प्ले
Motorola Razr 60 में 6.96-इंच की FlexView FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्प्ले है, जो 1080×2640 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन 120% DCI-P3 कलर गमट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे यह धूप में भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। फोन का 3.63-इंच का QuickView कवर डिस्प्ले भी pOLED टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1056×1066 पिक्सल है और यह Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्टेड है, जिससे यह मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट भी रहता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Motorola Razr 60 में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 2x Cortex-A78 कोर (2.6GHz) और 6x Cortex-A55 कोर (2GHz) हैं, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और पावर एफिशिएंसी सुनिश्चित करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी इसमें 3 साल के मेजर OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है।
कैमरा
Motorola Razr 60 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 13MP का अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा है। यह कैमरा 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है और शानदार पोर्ट्रेट व वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है।
बैटरी और चार्जिंग
Motorola Razr 60 में 4500mAh की बैटरी है, जो 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डायमेंशन और अन्य फीचर्स
फोन की फोल्डेड स्थिति में मोटाई 15.85mm और अनफोल्डेड में 7.25mm है, जबकि इसका वज़ 188 ग्राम है। Motorola ने इसमें भारत का पहला पर्ल एसीटेट और फैब्रिक फिनिश बैक दिया है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है।टाइटेनियम रिइन्फोर्स्ड हिंज को 5 लाख बार फ्लिप करने तक टेस्ट किया गया है, जिससे इसकी मजबूती साबित होती है।अन्य फीचर्स में Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, USB Type-C ऑडियो, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, दमदार वाइब्रेशन मोटर, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, 5G सपोर्ट, और IP48 रेटिंग शामिल हैं।
Motorola Razr 60 विकल्प
Motorola Razr 60 के विकल्प के रूप में Samsung Galaxy Z Flip 5, OPPO Find N3 Flip और Tecno Phantom V Flip 2 अच्छे हैं। इनमें भी 8GB से 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ दो डिस्प्ले और कई शानदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। कीमत के मामले में भी यह स्मार्टफोन 50 से 60 हजार के बीच सेल हो रहे हैं।















