
Motorola की रेजर 60 सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है इसके तहत रेजर 60 और रेजर 60 अल्ट्रा स्मार्टफोन आए हैं। इनमें से बेस मॉडल Motorola Razr 60 स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो गई है। इस दमदार फ्लिप फोन में आपको MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट, 8GB रैम, 256 जीबी स्टोरेज, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 4,500 एमएएच बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आपको सेलिंग प्लेटफार्म, स्पेसिफिकेशंस, ऑफर्स और कीमत की जानकारी देते हैं।
Motorola Razr 60 कीमत, ऑफर्स और सेल डिटेल्स और उपलब्धता
- Motorola Razr 60 स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो चुकी है यह डिवाइस सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम + 256 जीबी वैरियंट में 49,999 रुपये में उपलब्ध है।
- अगर आप डिवाइस को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, मोटोरोला वेबसाइट, रिलायंस डिजिटल और अन्य रिटेल स्टोर्स पर मिल जाएगा।
- ऑफर्स की बात करें तो रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन साइट पर बैंक ऑफर सहित नो कॉस्ट EMI जैसे विकल्प दिए जा रहे हैं।
- इसके अलावा यह डिवाइस PANTONE Gibraltar Sea, PANTONE Lightest Sky और PANTONE Spring Bud जैसे तीन कलर ऑप्शंस में मिल जाएगा।
Motorola Razr 60 स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Motorola Razr 60 में 6.9 इंच का FHD+ LTPO AMOLED मेन डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। जबकि इसमें 3.6 इंच का LTPS AMOLED कवर डिस्प्ले है, जो Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन से लैस है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
- प्रोसेसर: यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट से लैस है, जिसमें Mali-G615 MC2 GPU शामिल है।
- रैम और स्टोरेज: Motorola Razr 60 में ग्राहकों को 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज तकनीक दी गई है।
- कैमरा: Motorola Razr 60 बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मैक्रो फंक्शन के साथ मिलता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस कैमरा फीचर्स प्रदान करता है जैसे कि कैमकोडर-स्टाइल वीडियो रिकॉर्डिंग, कैमरा कार्टून मोड, नाइट विज़न, और Google के मैजिक इरेजर, मैजिक एडिटर, और फोटो अनब्लर आदि।
- बैटरी और चार्जिंग: Motorola Razr 60 में 4,500mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करती है।
- सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर के मामले में Motorola Razr 60 बॉक्स से बाहर Android 15 पर चलता है। इसमें लगभग स्टॉक Android UI है। इसके साथ ही हैंडसेट में Moto AI भी है, जो स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को समझता है और रियल-टाइम सुझाव देता है। साथ ही Catch-Me Up फीचर नोटिफिकेशन का सारांश प्रदान करता है।
- अन्य फीचर्स: Motorola Razr 60 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट और IP48 रेटिंग है।















