
मोटोरोला की रेजर सीरीज अपने फ्लिप-स्टाइल फोल्डिंग फोंस के लिए मशहूर है और Motorola Razr 60 Ultra इस साल लाइनअप का प्रमुख डिवाइस होगा। यह फोन पहले ही भारत में सर्टिफाइड हो चुका है और जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। जबकि किसी आधिकारिक घोषणा या टीजर से पहले ही फोन के रेंडर्स सामने आ गए हैं। इससे रेजर 60 अल्ट्रा के डिजाइन और एक कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि यह फोन गीकबेंच पर Motorola Razr Ultra 2025 के नाम से लिस्ट हुआ था और संभवतः यही इसका आधिकारिक नाम भी हो सकता है।
Motorola Razr 60 Ultra डिजाइन
- एंड्राइड हेडलाइंस द्वारा शेयर किए गए रेंडर में फोन को डार्क ग्रीन कलर में दिखाया गया है। यह पिछले मॉडल के स्प्रिंग ग्रीन से अलग दिखता है।
- पीछे की तरफ फॉक्स लेदर फिनिश है। रेजर 50 अल्ट्रा के सभी वैरियंट में भी यही फिनिश है।
- साइड फ्रेम में थोड़ी चमक है।
- पिछले मॉडल की तरह, फोन का कवर डिस्प्ले अभी भी बड़ा है और संभवतः इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। यहां भी स्क्रीन कोने में मौजूद डुअल कैमरा सेंसर को कवर करती हुई दिखाई देती है।
Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- कवर डिस्प्ले संभवतः 4 इंच की डायगोनल साइज में बना रह सकता है। मोटोरोला अपने प्रतिस्पर्धियों के विपरीत इस स्क्रीन पर सभी ऐप्स चलाने की अनुमति देता है। आप इस पर वीडियो और गेम चला सकते हैं, नोटिफिकेशन एक्सेस कर सकते हैं, Gemini इस्तेमाल कर सकते हैं और फुल-स्क्रीन कीबोर्ड का भी उपयोग कर सकते हैं।
- सॉफ्टवेयर संभवतः स्टॉक एंड्राइड के करीब रहेगा, जिसमें फोल्डिंग फोन के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। आप अपने पसंदीदा ऐप्स को कवर स्क्रीन पर पिन कर सकते हैं।
- कवर स्क्रीन सेल्फी के लिए प्रीव्यू के रूप में काम कर सकती है और आप जेस्चर का उपयोग करके ग्रुप फोटो या कोलाज ले सकते हैं।
- मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा अप्रैल में लॉन्च हो सकता है, जिसमें फ्लैगशिप-ग्रेड Snapdragon 8 Elite चिप मिल सकता है। फोन की हालिया गीकबेंच लिस्टिंग में यही चिपसेट, 12GB रैम और एंड्रॉइड 15 का जिक्र है। 8 एलीट पिछले मॉडल में इस्तेमाल किए गए 8एस जेन 3 की तुलना में काफी अधिक पावरफुल है।
- रेजर 50 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये थी। वहीं, अब देखना होगा कि मोटोरोला इसके सक्सेसर की कीमत कैसी रखता है। इस संबंध में अपडेट के लिए जुड़े रहें!