Motorola Razr Flex 2027 की डिटेल्स लीक, Snapdragon चिपसेट और वाइड फोल्डेबल डिजाइन मिलने की उम्मीद

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/motorola-razr-flex-2027-leak-possible-snapdragon-chipset.jpg

Motorola अपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें एक नए वाइड फोल्डेबल फोन को एंट्री मिल सकती है। इसे Motorola Razr Flex 2027 नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है। अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर नई सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग सामने आई है। जिसमें प्रोसेसर और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। वहीं, फोन की कथित लाइव तस्वीर भी ऑनलाइन सामने आई है। जिसके बारे में आप डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Razr Flex 2027 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, Motorola के एक आगामी स्मार्टफोन को Parker कोडनेम और XT2761 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह डिवाइस Android 17 पर काम कर सकता है। लिस्टिंग में Qualcomm का Snapdragon SM8845 Pro चिपसेट भी बताया गया है।

खास बात है कि यह प्रोसेसर पहले लीक हुए Snapdragon 8 Gen 5 (SM8845) से अलग है। उम्मीद है कि Qualcomm इसे Snapdragon 8 Gen 5 Pro नाम से पेश कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस चिपसेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सर्टिफिकेशन में Bluetooth 6.0, फेस अनलॉक, सीमलेस सॉफ्टवेयर अपडेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का भी जिक्र है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर खास है, क्योंकि पहले की रिपोर्ट्स में फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात सामने आई थी।

अब तक आए लीक्स के मुताबिक, Motorola Razr Flex 2027 में 6.92-इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। वहीं, फोन के कवर पर 4.97-इंच की बाहरी स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के दो रियर कैमरे मिलने की उम्मीद है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन को IP48 और IP49 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है।

Motorola Razr Flex 2027 का डिजाइन संभावित 

Motorola Razr Flex 2027 की एक कथित लाइव तस्वीर Reddit पर शेयर की गई है। इसमें फोन बेज कलर में नजर आ रहा है। इसके रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल और वाइड बॉडी दिखाई दी है। इसका डिजाइन पहले सामने आए कॉन्सेप्ट रेंडर्स से मिलता-जुलता है। हालांकि, इस तस्वीर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है।

डिजाइन के मामले में यह फोन Motorola Razr Fold से छोटा हो सकता है। Razr Fold में 8.1-इंच की इनर स्क्रीन और 6.56-इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। वहीं, Razr Flex में छोटी इनर और कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यह उन यूजर्स के लिए विकल्प बन सकता है। जो बड़े फोन की जगह ज्यादा कॉम्पैक्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन लेना चाहते हैं।

Motorola ने फिलहाल इसके लॉन्च और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आने वाले दोनों में और अपडेट मिलने की संभावना है। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।